फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   health benefits of sankh

इस राज को जानेंगे तो, शंख बजाए बिना नहीं सो पाएंगे

Fri, 07 Mar 2014 01:19 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
health benefits of sankh

हिन्दू धर्म में शंख को बहुत ही पवित्र और शुभ फलदायी माना गया है। इसलिए पूजा-पाठ में शंख बजाने का नियम है।

विज्ञापन


अगर धार्मिक बातों को दरकिनार भी कर दें तो भी शंख बजाने के ऐसे फायदे हैं जिसे जान लेंगे तो हर दिन सुबह शाम शंख बजाए बिना नहीं सो पाएंगे।

संतान प्राप्ति में सहायक शंख

health benefits of sankh

जो दंपत्ति संतान सुख की चाहत रखते हैं। लेकिन किसी कारण से संतान सुख में बाधा आ रही है उन्हें नियमित दक्षिणवर्ती शंख में दूध भरकर शालिग्राम को स्नान करना चाहिए।

पत्नी को प्रसाद स्वरुप यह दूध पिलाएं। माना जाता है कि इससे संतान प्राप्ति में आने वाली समस्या दूर होती है। व्यक्ति को संतान सुख प्राप्त होता है।

पढ़ें, संतान सुख के लिए, रात में पत्नी के सिरहाने में मूली रखकर करें यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलने में तेज बच्चा चाहिए शंख से करें यह काम

health benefits of sankh

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चो बोलने में तेज हो। वाणी संबंधी किसी भी तरह की परेशानी आपके बच्चे को नहीं हो तब गर्भावस्था के दौरान स्त्री को शंख में पानी भरकर पिलाएं।

जो बच्चे हकलाकर बोलते हैं या तोतला बोलते हैं। उनकी वाणी संबंधी परेशानी दूर करने के लिए भी बच्चे को शंख में पानी भरकर पिलाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

ऐसे रोगों को भी दूर करता है शंख

health benefits of sankh

शंख बजाने से स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर यह फेफड़ों से संबंधित रोग के लिए बहुत ही असरदार माना गया है।

आयुर्वेद के अनुसार शंख बजाने से दमा, कास प्लीहा, यकृत और इंफ्लूएंजा नामक रोग दूर रहता है। इससे किडनी एवं जननांगों पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

मनुष्य के विकास में सहायक शंख

health benefits of sankh

शास्त्रों में कहा गया है कि शंखघोष से निकलने वाला ओम का नाद मानसिक रोगों को दूर करता है। इससे कुंडलिनी जागरण की शक्ति भी विकसित होती है।

माना जाता है कि शंखनाद से शरीर एवं आस-पास के वातावरण शुद्घ होता है और सतोगुण की वृद्घि होती है। इससे कई प्रसुप्त तंत्र जागृत होता है जो मनुष्य के विकास में सहायक होता है।

इस समय शंख नहीं बजाएं

health benefits of sankh

शंख बजाना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ समय ऐसे हैं जब शंख नहीं बजाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार रात में संध्या आरती के बाद शंख नहीं बजाना चाहिए। इससे लक्ष्मी नाराज होती है और आर्थिक नुकसान होता है।

जबकि चिकित्सा की दृष्टि से कहा गया है कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरन शंख नहीं बजाना चाहिए। इससे गर्भ पर दबाव पड़ता है।

पढ़ें,चमत्कारी शंख, जो दिलाता है प्यार भी और पैसा भी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed