फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   hazrat ali birthday know facts about hazrat ali

Hazrat Ali Birth Anniversary: हजरत अली का जन्मदिन आज, जानिए उनके पांच विशेष संदेश

Mon, 09 Mar 2020 01:01 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Mar 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
hazrat ali birthday know facts about hazrat ali
Hazrat Ali's Birthday

Hazrat Ali's Birthday: 09 मार्च 2020 को हजरत अली का जन्मदिन है। हजरत अली शिया मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम थे। हजरत अली का जन्म इल्लामी कैलेंडर के अनुसार रज्जब माह की 13 तारीख 601 ई में हुआ था। हजरत अली के बचपन का नाम इब्ने अबी तालिब था। हजरत अली हजरत मुहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद थे। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद कर उस रास्ते पर चलने की कसमें खाते हैं।

विज्ञापन


कौन थे हजरत अली
हजरत अली का जन्म मक्का में हुआ था। यह शिया मुस्लिम समुदाय के पहले इमाम थे। हजरत अली ने लोगों को दुश्मनों से भी प्रेम करने की सलाह दी थी। उनका मनाना था जो आज तुम्हारा दुश्मन है वह एक न एक दिन दोस्त जरूर बन जाएगा इसलिए किसी से भी भेदभाव और मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। उनका मनाना था कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है। ऐसा माना जाता है कि हजरत अली को अपने कातिल के बारे में पहले से पता था बावजूद इसके उन्होंने उसे सुबह की नमाज अदा करने के लिए उसे उठाया और साथ में नमाज पढ़ी।
विज्ञापन


हजरत अली के पांच खास संदेश

1. उनका मनाना था कि व्यक्ति को हमेशा सोच समझकर बोलना चाहिए था। बोलने से पहले शब्द आपके गुलाम होते हैं लेकिन बोलने के बाद आप लफ्जों के गुलाम बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. हजरत अली भीख मांगने के सख्त खिलाफ थे। उनका मनाना था कि भीख मांगने से बदतर कोई और चीज नहीं होती।

3. अपनी सोच को पानी के बूंदो से भी ज्यादा साफ रखो। क्योंकि जिस तरह बूंदो से दरिया बनता है उसी तरह सोच से ईमान बनता है।

4. हजरत अली ने किसी की चुगली के भी खिलाफ थे। उनका मनाना था कि चुगली करना उसका काम होता है, जो अपने आपको बेहतर बनाने में असमर्थ होता है।

5. हमेशा समझौता करना सीखना चाहिए , क्योंकि थोड़ा सा झुक जाना किसी रिश्ते का हमेशा के लिए टून जाने से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed