फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   hanuman temple jabalpur

मनचाही शादी करवाते हैं यहां विराजमान हनुमान

Sat, 04 Jan 2014 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
hanuman temple jabalpur

सिर्फ 12 दिनों के बाद शादी की शहनाई एक बार फिर से गूंजने वाली है यानी मलमास के कारण शादी-ब्याह पर लगा ब्रेक हट जाएगा। ऐसे में अगर आपकी शादी में आ रही है बाधा या आपकी मनचाही लड़की से शादी में आ रहा है अडंगा तो सभी संकट दूर करेंगे संकट मोचन हनुमान जी।

विज्ञापन


जी हां, हनुमान जी ने जिस तरह से राम सीता का मिलन करवाया वैसे ही आपका मिलन भी हनुमान जी करवा सकते हैं । तभी तो इस हनुमान जी को शादी वाले हनुमान जी भी कहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, हनुमान जी और शनि महाराज का क्या है आपस में रिश्ता


मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है आगासौद कस्बा। यहीं पर है हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर जो पूरे इलाके में शादी वाले हनुमान जी के नाम से प्रसिद्घ है। माना जाता है कि शादी वाले हनुमान जी को लाल गुलाब का फूल बहुत पसंद है। जो भक्त हनुमान जी को लाल गुलाब का फूल भेंट करते हैं हनुमान जी उसकी मनोकामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार का कहना है कि शादी वाले हनुमान जी यूं तो सभी तरह की मुरादें पूरी करते हैं। लेकिन यहां ऐसे युवक युवतियां अधिक आते हैं जिनकी शादी में बाधा आ रही होती है। हनुमान जी की कृपा से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed