मंगलवार विशेष: मंगलवार के दिन क्या करें और क्या नहीं
मंगलवार के दिन क्या करें
हनुमान जी की पूजा
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नित्य हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय है राम नाम का सुमिरन। जो व्यक्ति राम नाम का सुमिरन करता है, हनुमान जी उस पर विशेष कृपा करते हैं।
हनुमान चालीसा का पाठ
- नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। अगर संभव हो तो मंगलवार के दिन एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
हनुमान जी को भोग लगाएं
- मंगलवार के दिन हनुमान जी को भोग अवश्य लगाएं। अपनी इच्छानुसार इस दिन हनुमान जी को भोग लगाएं। इस दिन भोग में कुछ मीठा अवश्य शामिल करें। अगर संभव हो तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी, बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं।
अगली स्लाइड में जानिए इस दिन क्या नहीं करना चाहिए....
शारीरिक संबंध नहींं बनाने चाहिए
- मंगलवार के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।