फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guru Nanak Jayanti 2018 Kartik Purnima Story Of Guru Nanak Prakash Parv

प्रकाश पर्व 2018: क्या हुआ जब गुरु नानक देव पहुंचे खुदा के घर...

Mon, 19 Nov 2018 02:23 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2018 Kartik Purnima Story Of Guru Nanak Prakash Parv
गुरु नानक जयंती 2018

गुरु नानक जयंती जिसे प्रकाश पर्व भी कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सिख धर्म के संस्थापक संत नानक देव का जन्मदिन इस बार 23 नवंबर को है। गुरु नानक देव जी को प्रमुख रूप से सिख धर्म का गुरु माना जाता है लेकिन अन्य धर्मों के लोग भी इनको बहुत ही श्रद्धा भाव से मानते हैं। गुरु नानक जी ने धर्म और जातियों के बीच की खाई को कम करने के लिए कई संदेश दिए हैं। गुरु नानक देव ने अपने जीवन काल में अरब देशों की यात्राएं की थी जहां पर उन्होंने कई संदेश दिए थे। अपनी यात्रा के दौरान एक बार वे मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थान मक्का-मदीना पहुंचे

विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान एक बार वे मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थान मक्का-मदीना पहुंचे। जहां पर उनके साथ कुछ मुस्लिम भी थे।  जब गुरु नानक मक्का पहुंचे तो सूरज अस्त चुका था। सभी यात्री काफी थक चुके थे। मक्का में मुस्लिमों का पवित्र  स्थान काबा है। गुरुजी रात के समय थकान होने के कारण काबा की तरफ पैर रखकर सो गए। कुछ देर बाद एक मुस्लिम व्यक्ति ने आकर नानक देव को जगाया और कहा कि इधर पैर करके न सोएं इस तरफ पवित्र काबा है।
विज्ञापन


नानक देव उस व्यक्ति की बात सुनकर कुछ पल चुप रहे फिर सहज भाव से जवाब दिया। मैं एक मुसाफिर हूं गलती हो गई। आप इन पैरों को उस तरफ कर दें जिस ओर खुदा का घर न हो। तब इसके बाद उस मुस्लिम व्यक्ति ने गुस्से से पैर खींचकर दूसरी ओर कर दिया। गुरु नानक का पैर दूसरी दिशा में करने पर भी उसको काबा ही दिख रहा था। तब गुरु नानक ने उस व्यक्ति से कहा कि ऐसी जगह बताओ जहां पर खुदा न हो। इस चमत्कार को देखकर काबा के सारे मुस्लिम हैरान रह गए। तब उन्होंने बताया कि ईश्वर तो हर दिशा में और हर समय हमें देख रहा है। इसलिए जो भी करो ईमानदारी से करो उससे कुछ भी छुप नहीं है। गुरु नानक की बात सुनकर वहां के सारे मुस्लिमों ने उनका बहुत आदर-सत्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed