{"_id":"fe9eb04c77d1f81036b0cb8c8d7be4f7","slug":"godess-durga-will-happy-in-five-minute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ पांच मिनट में मां दुर्गा को प्रसन्न करने का आसान उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सिर्फ पांच मिनट में मां दुर्गा को प्रसन्न करने का आसान उपाय
टीम डिजिटल
Updated Wed, 09 Oct 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां दुर्गा यूं तो सालों भर भक्तों पर कृपा करती हैं लेकिन नवरात्र के नौ दिन विशेष फलदायी माने गए हैं। इन दिनों में माता की पूजा और भक्ति का फल जल्दी मिलता है। इसका कारण यह माना जाता है कि मां नवरात्र के नौ दिनों में पृथ्वी पर आकर भक्तों के बीच रहती हैं।
विज्ञापन
इसलिए मां को खुश करने के लिए भक्त विधि-विधान पूर्वक आरती, पूजा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। मान्यता है कि दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करने से माता की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन विधि-विधान पूर्वक दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ किया जाए तो लगभग डेढ से दो घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
देखें, पाकिस्तान में माता का शक्तिपीठ दर्शन कीजिए
विज्ञापन
सांसारिक जीवन में लोगों के पास कई प्रकार के काम होते हैं ऐसे में जरूरी नहीं कि आपके पास हर दिन इतना समय हो कि आप पूरा सप्तशती का पाठ कर सकें। इस समस्या का समाधान दुर्गा सप्तशती के अंत में दिया गया है जो सिद्घ कुंजिकास्तोत्र के नाम से जाना जाता है।
पढ़ें, अक्तूबर महीने का राशिफल
कुंजिकास्तोत्र में भगवान शिव ने पार्वती को बताया है कि जो व्यक्ति संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकता है वह केवल सिद्घ कुंजिकास्तोत्र का पाठ कर ले। इसके पाठ मात्र से कवच, कीलक, अर्गलास्तोत्र सहित संपूर्ण दुर्गासप्तशती के पाठ का फल मिल जाता है। कुंजिका स्तोत्र सिद्घ मंत्रों द्वारा निर्मित है जिसके हर शब्द प्रवावशाली हैं।