{"_id":"63bba51bd12c5e7f3038e12e","slug":"garuda-purana-do-jap-this-powerful-mantras-remove-your-poverty-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garuda Purana: गरुड़ पुराण के इस मंत्र के जाप से दूर होगी दरिद्रता, मिलेगा दीर्घायु का वरदान, जानें जरूरी नियम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Garuda Purana: गरुड़ पुराण के इस मंत्र के जाप से दूर होगी दरिद्रता, मिलेगा दीर्घायु का वरदान, जानें जरूरी नियम
Fri, 25 Aug 2023 12:19 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:19 AM IST
सार
हिन्दू धर्म में जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके बाद गरुड़ पुराण का पाठ करने से उस व्यक्ति की आत्मा को सद्गति की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण व्यक्ति को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
गरुड़ पुराण के इस मंत्र के जाप से दूर होगी दरिद्रता
- फोटो : Pixabay
विस्तार
Garuda Purana Mantra: वैदिक हिन्दू धर्म में 18 पुराण और 4 वेद हैं। 18 पुराणों में गरुड़ पुराण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। गरुड़ पुराण को विशेष दर्जा दिया जाने के कारण इसे महापुराण कहा जाता है। गरुड़ पुराण के अधिपति श्री हरि विष्णु हैं। हिन्दू धर्म में जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके बाद गरुड़ पुराण का पाठ करने से उस व्यक्ति की आत्मा को सद्गति की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण व्यक्ति को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया है जिसका जाप करने से रोग से मुक्ति और धन लाभ मिलता है। आइए जानते हैं क्या है वो मंत्र।
विज्ञापन
गरीबी दूर करने का मंत्र
ॐ जूं स:
ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से कुछ ही समय में गरीबी दूर हो जाती है और व्यक्ति धनवान हो जाता है। इसके अतिरिक्त गरुड़ पुराण में श्रीविष्णु सहस्त्रनाम की महिमा का उल्लेख भी मिलता है। कहते हैं यदि छह माह तक कोई व्यक्ति इस पाठ को करे तो उसके जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है।
विज्ञापन
संजीवनी मंत्र
यक्षि ओम उं स्वाहा
गरुड़ पुराण में संजीवनी मंत्र का भी उल्लेख है। गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति इस मंत्र को सिद्ध कर लेगा वह दूसरों के जीवन में भी खुशियां ला सकता है। लेकिन पूरे नियमों को जानने के बाद संजीवनी मंत्र का प्रयोग किसी सिद्ध व्यक्ति के सानिध्य में करना चाहिए। इसके साथ ही इसका उपयोग हमेशा जगत कल्याण के लिए ही किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गरुड़ पुराण का महत्व
गरुड़ पुराण 18 महापुराणों में से एक है। गरुड़ पुराण में 19 हजार श्लोक हैं, जिसके सात हजार श्लोकों में जीवन से जुड़ी गूढ़ बातों को बताया गया है। इसमें ज्ञान, धर्म, नीति, रहस्य, आत्मा, स्वर्ग और नरक का वर्णन मिलता है। गरुड़ पुराण का पाठ पढ़ने या सुनने से व्यक्ति को आत्मज्ञान सदाचार, भक्ति, ज्ञान, यज्ञ, तप और तीर्थ आदि के महत्व के बारे में पता चलता है। इसलिए हर व्यक्ति को इसके बारे में जरूर जानना चाहिए।
Kale Chawal Ke Upay: नौकरी में आ रही है समस्या तो जरूर करें काले चावल के ये अचूक उपाय, मिलेगी सफलता