Kale Chawal Ke Upay: नौकरी में आ रही है समस्या तो जरूर करें काले चावल के ये अचूक उपाय, मिलेगी सफलता
एक सफेद चावल और दूसरे काले चावल। सफेद चावल जहां पूजा पाठ में उपयोग किए जाते हैं वहीं काले चावल या अक्षत का उपयोग तंत्र क्रियाओं में प्रयोग किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kale Chawal Ke Upay: वैदिक हिन्दू धर्म में अक्षत यानी चावल को बहुत पवित्र माना जाता है। मांगलिक कार्यों में अक्षत का उपयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षत यानी चावल के बिना कोई भी मांगलिक कार्य अधूरे माने जाते हैं। अक्षत दो तरह के होते हैं। एक सफेद चावल और दूसरे काले चावल। सफेद चावल जहां पूजा पाठ में उपयोग किए जाते हैं वहीं काले चावल या अक्षत का उपयोग तंत्र क्रियाओं में प्रयोग किया जाता है। काले चावल के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है। आइए जानते हैं काले चावल द्वारा किए गए उन उपायों के बारे में जो आपकी सभी समस्याएं दूर करने में सक्षम हैं।
काले चावल से किए जाने वाले उपाए
- यदि आपका काम काफी समय से अटका हुआ है या नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही है ऐसे में आप पूजा घर में उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगाएं और उसके नीचे काले चावल के दाने पुड़िया में छिपा कर रख दें। इस उपाय से नौकरी में जल्दी तरक्की मिल सकती है।
- यदि आप काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं और बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो इस उपाय से लाभ मिलेगा। शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर चढ़ाएं और शनि देव के मंत्र का जाप करें।
- यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए पीपल के पेड़ पर काले चावल मिश्रित जल चढ़ाएं। इस उपाय से ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की कामना जल्द ही पूरी होगी।
- यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से रोग ग्रस्त है तो ऐसे में उसे रोगमुक्त करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव को काले चावल मिश्रित दूध और जल चढ़ाएं। ऐसा करने से लंबे समय से चली आ रही बीमारी जल्दी ठीक होगी।
Jyotish Tips: पर्स में रखें छोटी से एक चीज, हो जाएगी पैसों की बरसात