फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   food that gives heavenly pleasure

इस तरह करें भोजन तो मिलेगा लाखों साल तक स्वर्ग सुख

Thu, 09 May 2013 04:57 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 09 May 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
food that gives heavenly pleasure

पेट भरने और स्वाद के

विज्ञापन
लिए हम आप एक से एक पकवान खाते हैं। लेकिन कुछ दिन ऐसा भोजन भी करके देखिए जो आपको अंदर से शुद्ध करके जीवन के बाद मिलने वाले सुख का साधन तैयार करे।

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे आहार का प्रभाव शरीर के साथ ही साथ आत्मा पर भी होता है। अगर आपका आहार सात्विक हो और अन्तर्मन को शुद्ध करे तो जीते जी मानसिक शांति मिलती है और मृत्यु के बाद उत्तम लोक में स्थान प्राप्त होता है।

भविष्य पुराण में सुमन्तु मुनि कहते हैं कि आत्मशुद्धि और मुक्ति के लिए मनुष्य को प्रतिपदा तिथि यानी यानी हिन्दू पंचाग के अनुसार पहली तिथि को गाय का दूध पीना चाहिए। द्वितीया तिथि को सिर्फ मीठा भोजन करें।

तृतीया तिथि को तिल से बना खाना खाएं। चौथी तिथि को भी दूध पिएं। पंचमी के दिन केवल फल खाकर रहें। षष्ठी तिथि को यानी छठे दिन केवल शाक खाएं। सातवीं तिथि को बेल और आठवीं तिथि को पिसा हुआ भोजन।

नवमी तिथि को आग में पकाया हुआ भोजन, दशमी और एकादशी को घी युक्त भोजन करें। द्वादशी के दिन खीर, त्रयोदशी के दिन गोमूत्र या दूध पीना चाहिए। चौदहवें दिन जौ अथवा गेहूं का सेवन करें और 15वें दिन कुशा से पवित्र जल पिएं।

यह 15 दिनों का व्रत है। इस व्रत का आरंभ वैशाख तृतीया यानी अक्षय तृतीया से आरंभ करना चाहिए। इसके अलावा शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि अथवा कार्तिक पूर्णिमा के दिन से यह व्रत शुरू किया जा सकता है। भविष्य पुराण के अनुसार जो व्यक्ति इस प्रकार से एक 15 दिन का व्रत रखता है उसे दस अश्वमेघ यज्ञों का फल मिलता है। ऐसा व्यक्ति एक लाखों वर्ष तक स्वर्ग में रहकर उत्तम सुख और भोग प्राप्त करता है।

जो व्यक्ति तीन से चार बार यह व्रत कर लेता है उसे कई-कई युगों तक पृथ्वी पर जन्म नहीं लेना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति जब स्वर्ग का आनंद लेकर पृथ्वी पर आता है तब यहां भी उत्तम भोग और सुख प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed