फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   five auspicious sign of devi laxmi

इन पांच संकेतों से जानें आपके घर मां लक्ष्मी आ पहुंची हैं

Mon, 13 Oct 2014 04:25 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
five auspicious sign of devi laxmi

दीपावली आने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं और आप सब इस प्रयास में लगे होंगे कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके किस तरह उन्हें अपने घर में आमंत्रित करें।

विज्ञापन


अगर आप अपने प्रयास में सफल हो जाते हैं और मां लक्ष्मी आपके घर में आ जाती हैं तो आपके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो संकेत है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हो चुकी है।
विज्ञापन


मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत आपको खुली आंखों से या फिर सपने में मिल सकता है। एक प्राचीन मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के घर में दो मुंह वाला सांप आ जाए तो यह बड़ा ही शुभ संकेत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सांप के आगमन का मतलब है कि देवी लक्ष्मी आपके घर में निवास कर रही हैं। जिस घर में यह सांप होता है उस घर में धन दौलत की वृद्घि होती रहती है।

शुक्रवार के दिन अगर हो ऐसी घटना

five auspicious sign of devi laxmi

शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जो भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक माने जाते हैं जबकि इस दिन की देवी महालक्ष्मी मानी जाती हैं। यही कारण है कि धन और वैभव की वृद्घि के लिए लोग शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत पूजन करते हैं।

जिन घरों में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है उस घर में देवी के आगमन का संकेत कुंवारी कन्या के माध्यम से भी मिल सकता है।

माना जाता है कि शुक्रवार के दिन अगर कोई कुंवारी कन्या घर के मालिक को सिक्का दे तो यह संकेत है कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हो चुकी है।

अगर घर में आ जाए यह पक्षी

five auspicious sign of devi laxmi

देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना गया है। अगर आपके घर में उल्लू आ जाए तो इसी शुभ शगुन समझना चाहिए।

उल्लू अगर दीपावली के दिन आपके घर आ जाए तो यह और भी बढ़िया शगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे में पूरे साल घर में धन दौलत की वृद्घि होती रहती है।

एक मान्यता यह भी है कि दीपावली की रात में अगर उल्लू दिख भी जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। ऐसे व्यक्ति को निकट भविष्य में कोई बड़ा धन लाभ या तरक्की मिलती है।


जब सपने में दिखे यह सांप

five auspicious sign of devi laxmi

शास्त्रों में बताया गया है कि सांप गुप्त धन का रक्षक होता है। सपने में सांप का दिखना किसी शुभ फल की प्राप्ति का संकेत माना गया है।

ऐसी मान्यता है कि किसी गर्भवती स्त्री को सपने में बार-बार सांप दिखे तो पुत्र प्राप्ति का संकेत होता है। लेकिन सपने में अगर सफेद सांप के दर्शन हो जाएं तो यह घर में लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है।

सपने में सफेद सांप का दिखना यह संकेत माना जाता है कि व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed