{"_id":"372e8c292d9a4165a5682ed9008059f4","slug":"dhanteras-shopping-laxmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खरीदें 5 रुपए का मसाला, जानें आर्थिक स्थिति","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धनतेरस पर खरीदें 5 रुपए का मसाला, जानें आर्थिक स्थिति
टीम डिजिटल
Updated Tue, 29 Oct 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बरतन एवं धातु का सामान खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
विज्ञापन
इसलिए आप हर साल धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। बावजूद इसके कोई साल ऐसा होता है कि आपको पूरे साल धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आप चाहें तो धनतेरस के दिन एक टोटका करके यह जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पांच रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें।
दीपावली की रात लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो सामान्य आय का संकेत होता है। पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
देश के कुछ भागों में यह टोटका काफी प्रचलित है।