फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   daan in pitri paksha shradh

श्राद्घ में इन छह वस्तुओं का दान पूरे साल बनाए रखेगा धनवान

Sat, 13 Sep 2014 03:49 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
daan in pitri paksha shradh

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि अगर कुण्डली में कालसर्प योग या पितृ दोष बन रहा है तो इसका एक कारण पितरों की नाराजगी हो सकती है। पितरों के नाराज होने से जीवन में अचानक उन्नति रुक जाती है।

विज्ञापन


आपका बनता हुआ काम भी बार-बार अटक जाता है। किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिलती। इसलिए पितरों को खुश रखने के उपाय हमेशा किए जाने चाहिए।

अगर आप पूरे साल पितरों को प्रसन्न करने वाले उपाय नहीं कर पाएं तो पितृपक्ष में जरुर करना चाहिए। इन दिन 8 सितंबर से 23 सितंबर तक पितृपक्ष चल रहा है। इन दिनों आप ब्राह्मण भोजन और दान से पितरों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। पितरों के नाम से दान करने के लिए छह चीजों का बड़ा ही महत्व है।

विज्ञापन

श्राद्घ में काले तिल के दान का महत्व

daan in pitri paksha shradh

काला तिल भगवान विष्णु को प्रिय है। श्राद्ध के हर कर्म में तिल की आवश्यकता होती है। श्राद्ध पक्ष में दान करने वाले को कुछ भी दान करते समय हाथ में काला तिल लेकर दान करना चाहिए।

इससे दान का फल पितरों को प्राप्त होता है। अगर कुछ अन्य वस्तु दान नहीं कर रहे हैं तो सिर्फ तिल का दान भी किया जा सकता है। तिल का दान करने से पितर गण संकट एवं विपदाओं से रक्षा करते है।

भूमि दान का महत्व

daan in pitri paksha shradh

शास्त्रों में भूमि दान को सर्वोत्तम दान में से एक कहा गया है। महाभारत में कहा गया है कि भूलवश बड़े से बड़ा पाप हो जाने पर भूमि दान करने से पाप से मुक्ति मिल जाती है।

भूमि दान से अक्षय पुण्य मिलता है। मान्यता है कि पितरों के निमित्त भूमि दान करने से पितरों को पितर लोक में रहने के लिए अच्छा स्थान मिलता है।

जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं उन्हें पितृ पक्ष में भूमि का दान करना चाहिए। जिनके लिए भूमि दान करना संभव नहीं हो वह भूमि के स्थान पर मिट्टी का दान भी कर सकते हैं।

श्रद्धापूर्वक मिट्टी का दान करने से भी पितर संतुष्ट हो जाते हैं। भूमि दान से यश, मान-सम्मान एवं स्थायी संपत्ति में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

चांदी का दान का महत्व

daan in pitri paksha shradh

पुराणों के अनुसार पितरों का निवास चन्द्र के ऊपरी भाग में है। शास्त्रों के अनुसार पितरों को चांदी वस्तुएं प्रिय हैं। चांदी, चावल, दूध से पितर खुश होते हैं।

पितरों की प्रसन्नता हेतु इन वस्तुओं का दान किया जा सकता है। इन वस्तुओं के दान से वंश की वृद्धि होती है एवं मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

वस्त्रों का दान का महत्व

daan in pitri paksha shradh

गरूड़ पुराण एवं कई शास्त्रों में बताया गया है कि पितरों को भी हमारी तरह सर्दी, गर्मी का एहसास होता है। मौसम के प्रभाव से बचने हेतु पितरगण अपने वंशजों एवं पुत्रों से वस्त्र की इच्छा रखते हैं।

जो व्यक्ति अपने पितरों के निमित्त वस्त्र दान करते हैं उन पर सदैव पितरों की कृपा बनी रहती है। पितरों को धोती एवं दुपट्टा का दान करना उत्तम माना गया है। वस्त्र दान से यमदूतों का भय समाप्त हो जाता है।

गुड़ और नमक दान का महत्व

daan in pitri paksha shradh

जिन लोगों के घर में अक्सर कलह एवं आर्थिक परेशानी बनी रहती है उन्हें पितरों के निमित्त गुड़ एवं नमक का दान करना चाहिए। गरूड़ पुराण के अनुसार नमक के दान से यम का भय दूर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed