फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturmas 2022: चातुर्मास में जरूर करें ये काम, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Fri, 01 Jul 2022 03:24 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 01 Jul 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Chaturmas 2022 Things To Do In Chaturmas Shiv Vishnu Puja Vidhi To Fulfill Your Wish In Hindi
चातुर्मास में जरूर करें ये काम, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

Chaturmas 2022: इस साल चातुर्मास की शुरुआत 10 जुलाई 2022 दिन रविवार को देवशयनी एकादशी से हो रही है। देवशयनी एकादशी से आने वाले चार महीनों तक सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु पाताल लोक में योग निद्रा में चले जाएंगे। इस चार माह की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं कार्तिक माह में देवोत्थान एकादशी पर जब भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर पुनः इस लोक में वापस आएंगे और तुलसी जी के साथ उनका विवाह होगा, उसके बाद से चातुर्मास खत्म होगा और सभी मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो जाएंगे। हिंदू धर्म में चातुर्मास की अवधि को बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथो में होता है। ऐसे में इस दौरान कुछ कार्य करने से भगवान विष्णु के साथ शिव जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।  तो चलिए जानते हैं चातुर्मास में कौन से कार्य करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं...  

Chaturmas 2022 Things To Do In Chaturmas Shiv Vishnu Puja Vidhi To Fulfill Your Wish In Hindi
चातुर्मास में जरूर करें ये काम, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
चातुर्मास में क्या करें?

चातुर्मास की अवधि के दौरान भगवान शिव और श्री हरि विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दौरान आप विष्णु सहस्रनाम और शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु और शिव जी की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Chaturmas 2022 Things To Do In Chaturmas Shiv Vishnu Puja Vidhi To Fulfill Your Wish In Hindi
चातुर्मास में जरूर करें ये काम, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

चातुर्मास में हर किसी को प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए और स्नान करके पूजा करना चाहिए। साथ ही इन चार माह में व्रत रखते हुए उसके नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaturmas 2022 Things To Do In Chaturmas Shiv Vishnu Puja Vidhi To Fulfill Your Wish In Hindi
चातुर्मास में जरूर करें ये काम, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - फोटो : iStock

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में ब्रह्मचर्य का पालन करना और दिन में केवल एक बार भोजन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि व्यक्ति की सावन, भादो, आश्विन और कार्तिक इन चार माह में पाचन शक्ति कमजोर होती है।

विज्ञापन
Chaturmas 2022 Things To Do In Chaturmas Shiv Vishnu Puja Vidhi To Fulfill Your Wish In Hindi
चातुर्मास में जरूर करें ये काम, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं - फोटो : iStock

कहा जाता है कि चातुर्मास में पांच प्रकार के दान करने का महत्व होता है। इस दौरान अन्न और वस्त्र का दान करें। साथ ही धार्मिक शास्त्रों में दीप दान करने का भी उल्लेख है। इसके अलावा किसी मंदिर में जाकर सेवा दान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed