फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chandra grahan 2021 date effects and caution

Chandra Grahan 2021: वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा उपछाया चंद्रग्रहण, अशुभ प्रभाव से ऐसे बचें

Mon, 17 May 2021 03:42 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 17 May 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2021 date effects and caution
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

वैशाख पूर्णिमा पर इस साल ग्रहण का साया देखने को मिलेगा। 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में पड़ेगा। शास्त्रों में ग्रहणकाल को अशुभ समयावधि बताया गया है। इसी वजह से ग्रहण के दौरान कई शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान कौन-कौनसी सावधानियां बरतनी आवश्यक होती है। 

विज्ञापन

chandra grahan 2021 date effects and caution
चंद्र ग्रहण 2021 - फोटो : पेक्सेल्स
ग्रहण का समय 

उपछाया चंद्रग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा जो शाम 7 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

chandra grahan 2021 date effects and caution
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : Pixabay
ग्रहण का सूतक काल

उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण यहां चंद्रमा का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए जातकों को चंद्र देव की आराधना करनी चाहिए।

विज्ञापन

chandra grahan 2021 date effects and caution
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : SOCIAL MEDIA
चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? 

यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में पूर्ण रूप में दिखाई देगा। जबकि भारत में ये चंद्र ग्रहण उपछाया रूप में दिखाई देगा। 

chandra grahan 2021 date effects and caution
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां
  • ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
  • ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
  • ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
  • सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं।
  • ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए। सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता है।
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed