फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Astrological remedies for job in hindi

नौकरी दिलाते हैं ज्योतिष के ये उपाय, शीघ्र मिलेगा लाभ

Wed, 02 Dec 2020 01:52 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 02 Dec 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Astrological remedies for job in hindi
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : pixabay

अच्छी नौकरी कौन नहीं चाहता है। फिर चाहें वह निजी क्षेत्र में हो या फिर सार्वजनिक क्षेत्र में। लेकिन बढ़ती बेरोजगारी के कारण हर किसी को नौकरी मिल पाना संभव नहीं है। वहीं कई लोग नौकरी पाने के लिए कई प्रयास करते हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्हें मायूसी हाथ लगती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में नौकरी पाने के लिए उपाय बताए गए हैं। ये उपाय आपको नौकरी दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। ज्योतिष में नौकरी पाने के उपाय हैं -   

विज्ञापन

नौकरी से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

सोमवार के दिन एक सफेद कपड़ा लें और उसमें चावल बांधकर मां काली के चरणों में रख दें। मान्यता है कि इससे नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा रोजाना पक्षियों को सात प्रकार के अनाजों का दाना डालें। कहते हैं ये उपाय करने से आपकी नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Astrological remedies for job in hindi
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
भगवान शिव का करें जलाभिषेक

सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें और फिर शिवजी को अखंड अक्षत चढ़ाएं। इसके साथ ही आप सोमवार व्रत भी रख सकते हैं। ये उपाय आपकी नौकरी से जुड़ी कामना को पूरा कर देंगे। 

विज्ञापन

हनुमान जी की करें आराधना

अगर आप नौकरी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने घर पर उड़ती हुए हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके बाद उनकी नियमित पूजा करें और मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करें। ऐसा करने से नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। 

Astrological remedies for job in hindi
हनुमान चालीसा का पाठ करें - फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो उससे पहले करें यह उपाय

यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही घर से निकलने से पहले एक चम्मच दही और चीनी जरूर खाएं। इस उपाय को बेहद ही कारगर माना जाता है। घर से निकलते समय दायां पैर घर से बाहर निकालें।

अपने इष्टदेव का करें स्मरण
इंटरव्यू में जाने से पहले स्नान करें और नहाने के पानी में थोड़ी पिसी हुई हल्दी मिलाएं। स्नान के बाद अपने इष्टदेव का स्मरण करें और उनके समक्ष 11 अगरबत्ती या घी का दीया जलाएं। इस उपाय करने से आपकी नौकरी से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed