फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ahoi ashtami vrat for longevity of your baby

संतान को लंबी उम्र देता है अहोई अष्टमी व्रत

Tue, 06 Nov 2012 01:51 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 06 Nov 2012 01:51 PM IST
विज्ञापन
ahoi ashtami vrat for longevity of your baby
कार्तिक कृष्ण अष्टमी को देश के कई भागों में पुत्रवती महिलाएं व्रत रखती हैं। इस व्रत को अहोई अष्टमी व्रत के नाम से जाना जाता है। अहोई शब्द अनहोनी का अपभ्रंश है। मान्यता है कि इस व्रत से संतान की आयु लंबी होती है और उन्हें किसी अनहोनी का सामना नहीं करना पड़ता है। अहोई अष्टमी की तरह ही एक अन्य व्रत है तो पूर्वोत्तर भागों में काफी प्रचलित है। इस व्रत का नाम है जीवित पुत्रिका व्रत। दोनों ही व्रत का का मूल यही है कि संतान पर कोई संकट नहीं आये।
विज्ञापन


अहोई अष्टमी और जीवित पुत्रिका में एक बड़ी समानता है। जीवित पुत्रिका व्रत की कथा में बताया गया है कि दोनों बहनें थीं। छोटी बहन जीवित पुत्रिका का व्रत करती थी जबकि दूसरी बहन यह व्रत नहीं रखती थी। पूर्व जन्म के पुण्य और जीवित पुत्रिका के व्रत से छोटी बहन की कई संतान हुई और वह जीवित रही। जबकि बड़ी बहन की जो भी संतान होती वह अल्पायु में ही मर जाती थी। एक दिन बड़ी बहन ने ईर्ष्यावश छोटी बहन की संतान को मार देती है। लेकिन जीवित पुत्रिका के व्रत से छोटी बहन की सभी संतान जीवित हो जाती है।
विज्ञापन


कुछ इसी प्रकार की कहानी अहोई अष्टमी की है। अहोई अष्टमी की कथा में वर्णित है कि एक साहूकार की बहू दीपावली में घर की मरम्मत के लिए वन में मिट्टी लाने जाती है। मिट्टी काटते समय छोटी बहू के हाथों अनजाने में कांटे वाले पशु साही के बच्चे की मृत्यु हो जाती है। नाराज साही श्राप देती है, जिससे छोटी बहू के सभी बच्चे मर जाते हैं। बच्चों को फिर से जीवित करने के लिए साहूकार की बहू साही यानी साही माता और भगवती की पूजा करती है। इससे छोटी बहू की मृत संतान फिर से जीवित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दोनों ही व्रत में यह बताया गया है कि यह संतान की रक्षा करने वाला व्रत है। जीवित पुत्रिका व्रत और अहोई अष्टमी दोनों में एक महीने का फर्क होता है। जीवित पुत्रिका व्रत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है जबकि अहोई अष्टमी व्रत आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed