फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   4 march angarak chaturthi

मार्च में इस दिन गणेश जी की पूजा करने का बड़ा है लाभ

Tue, 04 Mar 2014 08:33 AM IST
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली। Updated Tue, 04 Mar 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
4 march angarak chaturthi

गणेश जी की पूजा यूं तो हर दिन मंगलकारी और शुभ लाभ देने वाली होती है। लेकिन मार्च के महीने में पहला मंगलवार बड़ा ही खास है। इस दिन मंगलवार और चतुर्थी तिथि का योग बना है।

विज्ञापन


धार्मिक दृष्टि से यह योग बहुत ही शुभ फलदायी है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी होने के कारण जहां यह विनायकी चतुर्थी है वहीं मंगलवार के दिन चतुर्थी होने से अंगारक चतुर्थी के रुप में भी पूजित तिथि है।
विज्ञापन


गणेश पुराण में बताया गया है कि मंगलवार के दिन ही पृथ्वी पुत्र भौम को गणेश जी ने दर्शन दिए थे। इसके बाद ही भौम का नाम मंगल हुआ। गणेश जी ने मंगल का वरदान दिया कि मंगलवार के दिन चतुर्थी तिथि में जो व्यक्ति गणेश की पूजा करेगा उसके सारे विघ्न-बाधाएं दूर होंगे। आप भी इस मौके का लाभ उठाएं और गणेश जी की पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मनाएं गणेश को

  • गणेश को प्रसन्न करने के लिए पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें।
  • लाल सिंदूर से गणेश जी का तिलक करें।
  • गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें।
  • पांच बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • पान सुपारी अर्पित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed