फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Narad Jayanti 2019 know guidelines of Narad puran for money and happiness

Narad Jayanti 2019 : दु:ख और गरीबी दूर करने के लिए नारद पुराण में बताई गई हैं ये नौ बड़ी बातें

Mon, 20 May 2019 11:55 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Mon, 20 May 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Narad Jayanti 2019 know guidelines of Narad puran for money and happiness
narad - फोटो : narad

आज नारद जयंती है। भगवान ब्रह्मा के पुत्र मुनि नारद धर्म के प्रचारप्रसार और लोक कल्याण के तीनों लोकों में विचरण किया करते थे। देवर्षि नारद को ईश्वर का मन बताया गया है। नारद मुनि का न सिर्फ देवता बल्कि दानव भी पूरा सम्मान करते थे। भूत, वर्तमान एवं भविष्य-तीनों कालों के ज्ञाता श्री नारद जी द्वारा रचित पुराण में जीवन से जुड़े ऐसे बड़े सूत्र बनाए गए हैं, जिनका पालन करने पर इंसान कभी भी दु:खी या दरिद्र नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन


1.
नारद पुराण के अनुसार अपने केशों को कभी भी मुंह से नहीं दबाना चाहिए। ऐसा करने पर अशुभ फल प्राप्त होते हैं और जातक न सिर्फ निरोगी होता है बल्कि उसके सुख में भी कमी आती है। केशों की पवित्रता का न सिर्फ हिंदू धर्म में बल्कि सिख धर्म में भी काफी महत्व है। 
विज्ञापन


2.
नारद मुनि का कहना है कि सिर में लगाने के बाद बचे हुए तेल को शरीर पर नहीं मलना चाहिए यह दुखकर होता है। यह मृत्यु शोक के समान कष्टकारी होता है। इससे शरीर अशुद्ध होता है और धन की बरकत नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.
नारद पुराण में सदाचार और संयम पर विशेष जोर दिया गया है। देवर्षि नारद के अनुसार व्यक्ति को सदैव पर पुरुष और स्त्री के साथ संबंध बनाने से बचना चाहिए। इससे न सिर्फ इस लोक में बल्कि परलोक में भी कष्ट भोगना पड़ता है।


शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)

4.
नारद पुराण में दिन में शयन करने को अशुभ बताया गया है। नारद मुनि के बताए सूत्र के अनुसार दिन में सोने से घर में धन वैभव की कमी होती है।

5.
भूलकर भी निर्वस्त्र होकर शयन नहीं करना चाहिए। इससे देवता और पितृ दोनों ही नाराज होते हैं।

6.
नारद पुराण के अनुसार मदिरा एवं जुआ व्यक्ति के अत्यंत ही हानिकारक है, इसलिए उसे सदैव इससे दूर रहना चाहिए। 

7.
नारद पुराण के अनुसार नाखून को चबाना अशुभ लक्षण है। इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और मनुष्य बीमार होता है। 

8.
नारद पुराण के अनुसार व्यक्ति को कभी भी बाएं हाथ से जल का पात्र पकड़कर जल नहीं ग्रहण करना चाहिए। 

9.
नारद पुराण के अनुसार व्यक्ति को कभी भी सूर्योदय और शाम के समय नहीं सोना चाहिए। नारद मुनि के अनुसार यह समय ईश्वर की साधना-आराधना का है, इसलिए समय इष्ट देवता का ध्यान कल्याणकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed