फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   vivah panchami 2024 upay jaldi shadi ke upay early marriage remedies

Vivah Panchami 2024: जल्दी शादी के लिए विवाह पंचमी पर करें ये छोटा सा उपाय, पूरी होगी मनोकामना

Tue, 26 Nov 2024 05:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 26 Nov 2024 05:03 PM IST
सार

हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस साल 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन किए गए विशेष उपाय शीघ्र विवाह के योग बनाते हैं और विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
vivah panchami 2024 upay jaldi shadi ke upay early marriage remedies
विवाह पंचमी 2024 तिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी का पर्व वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस साल 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इतना ही नहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। इस दिन विवाहित जोड़े पूजा-अर्चना करके अपने वैवाहिक जीवन को प्रेमपूर्ण और मधुर बनाने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। साथ ही इस दिन किए गए विशेष उपाय शीघ्र विवाह के योग बनाते हैं और विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन


Gita Jayanti 2024: किस दिन मनाई जाती है गीता जयंती? जानें इसकी तिथि और महत्व
विज्ञापन

Purnima 2025 Dates: साल 2025 में पड़ने वाली संपूर्ण पूर्णिमा तिथियां, देखें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विशेष उपाय और पूजा विधि

  • विवाह पंचमी पर माता जानकी को सुहाग सामग्री अर्पित करना और ब्राह्मण स्त्रियों को दान देना शुभ माना जाता है। इससे शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, और वर-वधु के लिए अच्छे रिश्ते प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है। 
  • इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का पूजन करते समय श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे संतान संबंधी इच्छाओं की पूर्ति होती है। 
  • यदि रिश्ता तय होने के बाद टूट रहा हो, तो विवाह पंचमी पर विधि-विधान से राम-सीता विवाह का आयोजन करें। साथ ही, इस दिन व्रत रखकर किसी जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहायता करने का संकल्प लेना भी शुभ माना गया है। 
  • यदि प्रेम विवाह में बाधाएं आ रही हैं, तो विवाह पंचमी पर दंपत्ति को रामचरितमानस में वर्णित राम-सीता प्रसंग का पाठ करना चाहिए।
  • श्रीहरि विष्णु और देवी लक्ष्मी का गाय के दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे विवाह में आने वाली समस्याएं समाप्त होती हैं। विवाह पंचमी पर इन शुभ कर्मों और पूजन विधियों से वैवाहिक जीवन में खुशहाली और इच्छित फल प्राप्त किया जा सकता है।

 

Sankashti Chaturthi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी, नोट कर लें तिथियां
Margashirsha Amavasya 2024: अगहन अमावस्या पर जरूर करें ये चार काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed