{"_id":"66e410a9ddca4ab2ca0abdb2","slug":"vishwakarma-puja-2024-time-puja-vidhi-puja-samagri-list-in-hindi-vishwakarma-jayanti-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा पूजा में करें इन जरूरी सामग्री का इस्तेमाल, कार्य क्षेत्र में मिलेगी सफलता","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा पूजा में करें इन जरूरी सामग्री का इस्तेमाल, कार्य क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Mon, 16 Sep 2024 07:24 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:24 AM IST
सार
भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कारोबार में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि इस दिन सही सामग्री और सही विधि के साथ उनकी पूजा की जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के लिए जरूरी सामग्री क्या हैं।
विज्ञापन
Vishwakarma Puja 2024
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Vishwakarma puja 2024 Samagri List In Hindi: विश्वकर्मा पूजा एक निश्चित तिथि पर ही मनाई जाती है। हर साल 17 सितंबर को देश भर में धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। इसलिए सनातन धर्म में विश्वकर्मा जयंती को खास महत्व दिया गया है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। विशेष तौर पर इस दिन औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कारोबार में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि इस दिन सही सामग्री और सही विधि के साथ उनकी पूजा की जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के लिए जरूरी सामग्री क्या हैं।
विज्ञापन
पूरे देश में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन मशीन, वाहन, यंत्र और कारखाना की पूजा आराधना की जाती है। भगवान विश्वकर्मा की अनुकम्पा से कारखाने मे लगी मसीनें खराब नहीं होती है और कार्य मे उन्नति होती है।
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा विधि
भगवान विश्वकर्मा पूजा के दिन विधि विधान के साथ उनकी पूजा आराधना करने से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन सबसे पहले स्नान आदि कर पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करके उसे शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और लाल रंग के कुमकुम से एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इस दौरान भगवान गणेश का स्मरण करें और फिर शोडॉपउपचार विधि से पूजा करे। इस विधि से पूजा करने से भगवान विश्वकर्मा प्रशन्न होते है।
विश्वकर्मा पूजा सामग्री
भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा करने के लिए इन सामग्रियों का होना आवश्यक है। पूजन सामग्री में सुपारी, पीला अश्वगंधा, हल्दी, रोली, लॉन्ग, लकड़ी की चौकी, पीला कपड़ा, मौली, नवग्रह, जनेऊ, मिट्टी का कलश, इलायची, सूखा गोला, इत्र, जटा वाला नारियल, अक्षत,फल, मिठाई, धूपबत्ती, कपूर, देसी, घी, हवन कुंड, दही, फूल, आम की लकड़ी और खीरा अवश्य होना चाहिए।