फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Varalakshmi Vrat 2024 puja vidhi and shubh muhurat know Upay For Money

Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत के दिन करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी

Tue, 13 Aug 2024 07:22 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Varalakshmi Vrat 2024 puja vidhi and shubh muhurat know Upay For Money
Varalakshmi Vrat 2024 - फोटो : अमर उजाला

Varalakshmi Vrat 2024: सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है। इस दिन मां देवी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिन की महत्ता सावन में अधिक बढ़ जाती है। बता दें सावन माह के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन परिवार की मंगल कामना और पति व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं।

विज्ञापन

 

इस बार वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से धन-धान्य और सुख, समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।  

विज्ञापन

वरलक्ष्मी व्रत तिथि
वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त 2024 को सावन के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त:-

सिंह लग्न पूजा मुहूर्त: प्रातः 05:57- प्रातः 08:14 तक
वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त:  दोपहर 12:50 - दोपहर 03:08 तक
कुंभ लग्न पूजा मुहूर्त: सायं  06:55 - रात 08:22 तक
वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त: रात्रि 11:22 - प्रात: 01:18, अगस्त 17

जरूर करें ये 3 उपाय

  • वरलक्ष्मी के शुभ दिन पर व्रत रखना चाहिए। इस उपवास को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद श्रीयंत्र की शुभ मुहूर्त में स्थापना करें। फिर रात के समय घी का दीया जलाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
  • वरलक्ष्मी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनके चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इसे किसी लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
  • इस दौरान लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन्हें गुड़ से बनी खीर का भोग भी लगाएं। ऐसा करने से घर में देवी की कृपा बनी रहती है।

 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed