फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vaishakh Purnima 2023 Date Know Shubh Muhurat and Importance in Hindi

Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Mon, 01 May 2023 10:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 10:38 AM IST
सार

इस साल वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 4 मई को रात 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 5 मई की रात 11 बजकर 02 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार वैशाख पूर्णिमा 5 मई को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2023 Date Know Shubh Muhurat and Importance in Hindi
Vaishakh Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

05 मई को वैशाख पूर्णिमा है और इसी दिन बुद्ध जयंती भी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु के 9वें अवतार महात्मा बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस साल वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। इस साल वैशाख पूर्णिमा पर कई वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा का महत्व और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन


वैशाख पूर्णिमा तिथि 2023
पंचांग की गणना के आधार पर इस साल वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 4 मई को रात 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 5 मई की रात 11 बजकर 02 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार वैशाख पूर्णिमा 5 मई को मनाई जाएगी। 
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के बाद अब मई में लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल का सही समय
विज्ञापन
विज्ञापन


Chanakya Niti: बच्चों के लिए दुश्मन की तरह होते हैं ऐसे माता-पिता, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023
सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान और पूजा करने की परंपरा होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान करने का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया जा सकता है। वहीं वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय 5 बजकर 58 मिनट पर होग ऐसे में इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं। 

वैशाख पूर्णिमा का महत्व
वैशाख पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा पर सत्य विनायक व्रत रखने का भी विधान है। मान्यता है कि इस दिन सत्य विनायक व्रत रखने से व्रती की सारी दरिद्रता दूर हो जाती है। मान्यता है कि अपने पास मदद के लिये आये भगवान श्री कृष्ण ने अपने मित्र सुदामा (ब्राह्मण सुदामा) को भी इसी व्रत का विधान बताया था जिसके पश्चात उनकी गरीबी दूर हुई। वैशाख पूर्णिमा को धर्मराज की पूजा करने का विधान है मान्यता है कि धर्मराज सत्यविनायक व्रत से प्रसन्न होते हैं। इस व्रत को विधिपूर्वक करने से व्रती को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता ऐसी मान्यता है। वैशाख पूर्णिमा पर तीर्थ स्थलों पर स्नान का तो महत्व है ही साथ ही इस दिन सत्यविनायक का व्रत भी रखा जाता है जिससे धर्मराज प्रसन्न होते हैं। इस दिन व्रती को जल से भरे घड़े सहित पकवान आदि भी किसी जरूरतमंद को दान करने चाहिये। स्वर्णदान का भी इस दिन काफी महत्व माना जाता है। व्रती को पूर्णिमा के दिन प्रात:काल उठकर स्नानादि से निवृत हो स्वच्छ होना चाहिए। तत्पश्चात व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। रात्रि के समय दीप, धूप, पुष्प, अन्न, गुड़ आदि से पूर्ण चंद्रमा की पूजा करनी चाहिये और जल अर्पित करना चाहिए। तत्पश्चात किसी योग्य ब्राह्मण को जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed