फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   untold story of god parshuram and his mother

Parshuram Jayanti 2019 : जानें किस स्थान पर आज भी अपनी मां से मिलने आते हैं भगवान परशुराम

Tue, 07 May 2019 11:00 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 07 May 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
untold story of god parshuram and his mother
Parshuram Jayanti 2019
सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं भगवान परशुराम के बारे में माना जाता है कि वह एक ऐसे जीवित योद्धा हैं जो सदियों से पृथ्वी पर आज भी मौजूद हैं। भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी की जयंती सात मई को अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाएगी। कहते हैं कि भगवान राम के शौर्य, पराक्रम और धर्मनिष्ठा को देख कर भगवान परशुराम हिमालय चले गए थे। उन्होंने बुद्धिजीवियों और धर्मपुरुषों की रक्षा के लिए उठाया परशु त्याग दिया। माना जाता है कि आज भी सशरीर वे हिमालय के किन्हीं अगम्य क्षेत्रों में निवास करते हैं। 
विज्ञापन


यहां हर साल आते हैं भगवान परशुराम
भगवान परशुराम के बारे मान्यता है कि साल में एक बार वह अपनी मां से मिलने हिमालय के एक दिव्य स्थान पर जरूर आते हैं। यह स्थान है हिमाचल के जिला सिरमौर की रेणुका झील, जिसे पहले राम सरोवर के नाम से जाना जाता था। इस पावन झील को भगवान परशुराम की माता रेणुका का स्थायी निवास माना जाता है, जहां पर वह सदियों से वह वास कर रही हैं। 
विज्ञापन


इस घटना के कारण ली जल समाधि
मान्यता है कि जब सहस्त्रबाहु ने जमदग्नि ऋषि के आश्रम हमला किया और कामधेनु को बलपूर्वक ले जाने लगा तो महर्षि जमदाग्नि ने यह कहकर गाय देने से इंकार किया वह इसे नहीं दे सकते क्योंकि यह गाय उन्हें भगवान विष्णु ने दी है। इससे क्रोधित होकर सहस्त्रबाहु ने महर्षि की हत्या कर दी। इस घटना से दु:खी होकर भगवान परशुराम की मां रेणुका जी राम सरोवर में कूद गईं और हमेशा के लिए उसमें जलसमाधि ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 


इस झील में है मां रेणुका का वास
भगवान परशुराम को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने फरसे से सहस्त्रबाहु का वध कर दिया। साथ ही अपने तपबल से पिता को भी नया जीवन दे दिया। इसके पश्चात् भगवान परशुराम ने अपनी मां रेणुका से झील से बाहर आने की विनती की। तब उन्होंने कहा कि वह अब हमेशा के लिए इसी झील में वास करेंगी लेकिन साल में एक बार वह जरूर भगवान परशुराम से मिलने आएंगी। इसी के बाद इस झील भगवान परशुराम की मां के नाम से जाना जाने लगा। कहते हैं कि उसी समय रेणुका झील की आकृति भी महिला के आकार में ढल गई। 

जब मां से मिलने आते हैं परशुराम
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी से लेकर पूर्णिमा तक यहां पर पांच दिन का मेला लगता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान परशुराम अपनी मां श्री रेणुका जी से मिलने के लिए आते हैं। इसके लिए यहां मेले में विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। झील के पवित्र पानी में लाखों श्रद्घालु स्नान करते हैं। हर वर्ष यहां मेला लगाया जाता है उसमें माता-पुत्र के लम्बे जीवन की कामना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed