Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Tulsi vivah 2026 katha and shubh muhurat for puja in hindi

इस कथा के बिना अधूरी है तुलसी विवाह की पूजा, यहां पढ़ें इस दिन से जुड़ी यह पौराणिक कथा

Sat, 21 Nov 2026 06:55 AM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 21 Nov 2026 06:55 AM IST
सार

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह कराने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
Tulsi vivah 2026 katha and shubh muhurat for puja in hindi
तुलसी विवाह 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Tulsi Vivah Katha: कार्तिक मास में आने वाली देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और इसी के साथ विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। देवउठनी एकादशी पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। सनातन धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप मानकर पूजा जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय हैं। यही कारण है कि उनकी पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है। इस वर्ष 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन




तुलसी विवाह पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदा नाम की एक परम पतिव्रता स्त्री थीं। उनका विवाह असुरराज जलंधर से हुआ था। वृंदा के पतिव्रत धर्म के प्रभाव से जलंधर अत्यंत शक्तिशाली हो गया था। देवता भी उसे पराजित नहीं कर पा रहे थे। तब भगवान विष्णु ने देवताओं की रक्षा के लिए जलंधर का वध करने की योजना बनाई। भगवान विष्णु ने जलंधर का रूप धारण कर वृंदा के पतिव्रत धर्म को खंडित कर दिया। इसके बाद भगवान शिव ने जलंधर का वध किया। जब वृंदा को इस छल का पता चला तो उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया। देवताओं की प्रार्थना पर वृंदा ने अपना शाप वापस ले लिया, लेकिन स्वयं अग्नि में समर्पित हो गईं। उनकी राख से तुलसी का पौधा प्रकट हुआ। भगवान विष्णु ने वृंदा की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सदैव अपने प्रिय रहने का वरदान दिया। मान्यता है कि इसी कारण भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह में माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक परंपरा में इस विवाह को वृंदा के प्रति भगवान विष्णु के वचन और सम्मान से भी जोड़कर देखा जाता है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है।

विज्ञापन




तुलसी विवाह पर इन चीजों से करें माता का सोलह श्रृंगार, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन




तुलसी विवाह 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार के दिन किया जाएगा।





तुलसी विवाह की पूजा विधि
देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। तुलसी के पौधे के आसपास की जगह साफ करके रंगोली बनाएं और मंडप सजाएं। तुलसी के पौधे को लाल चुनरी, साड़ी, आभूषण और फूलों से सजाया जाता है। शालिग्राम को पीले वस्त्र पहनाकर तुलसी के पास स्थापित करें। इसके बाद दोनों का तिलक करें और धूप, दीप, फल, फूल, मिठाई तथा नैवेद्य अर्पित करें। तुलसी और शालिग्राम के चारों ओर विवाह की रस्में निभाते हुए परिक्रमा करें। इसके बाद आरती करके विवाह संपन्न किया जाता है। इस अवसर पर विवाह के मंगल गीत गाने की भी परंपरा है।




ऐसे करें माता तुलसी का श्रृंगार
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाने की परंपरा है। इसके लिए सबसे पहले पौधे के आसपास की जगह साफ करके पवित्र जल छिड़कें। फिर माता तुलसी को लाल या पीले रंग की साड़ी और चुनरी पहनाएं। इसके बाद चूड़ियां, नथनी, मांग टीका, हार, बिंदी और कंगन से उनका श्रृंगार करें। पूजा स्थल को रंगोली और दीपक से सजाकर तुलसी विवाह की तैयारियां पूरी करें।




तुलसी विवाह की तारीख को लेकर न हों कन्फ्यूज, 20 या 21 नवंबर को लेकर दूर करें भ्रम



भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed