फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2025 Starts Today A Divine Time to Worship Lord Shiva Without Muhurat in hindi

Sawan 2025: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू, अबूझ मुहूर्त में करें शिव पूजन और पाएं अनंत फल

Fri, 11 Jul 2025 09:28 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 09:28 AM IST
सार

Abujh Muhurat mein Karein Shiv Pujan: सावन में भगवान शिव की पूजा किसी भी दिन, किसी भी समय की जा सकती है। इस मास में शिव पूजन, व्रत, रुद्राभिषेक, और मंत्रजाप विशेष फलदायी माने जाते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2025 Starts Today  A Divine Time to Worship Lord Shiva Without Muhurat in hindi
sawan 2025 - फोटो : adobe

विस्तार

Sawan 2025 Pujan Muhurat: आज से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है, जो भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। यह महीना शिव भक्ति, व्रत, और पूजा का विशेष समय होता है। हिन्दू धर्म में इसे अबूझ मुहूर्त ऐसा शुभ समय जो बिना किसी पंचांग या ज्योतिषीय गणना के भी श्रेष्ठ होता है। ऐसे समय में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ, व्रत, या धार्मिक अनुष्ठान करना अत्यंत फलदायक माना जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा किसी भी दिन, किसी भी समय की जा सकती है। इस मास में शिव पूजन, व्रत, रुद्राभिषेक, और मंत्रजाप विशेष फलदायी माने जाते हैं। हर सोमवार को श्रावण सोमवार व्रत रखा जाता है, जो विशेष रूप से मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

Sawan 2025: आज से शिव आराधना का महापर्व सावन शुरू, जानिए शिव साधना से जुड़ी परंपराएं और पूजा विधि

विज्ञापन
क्यों खास है सावन और अबूझ मुहूर्त?
  • भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन में की गई पूजा विशेष फल देती है।
  • श्रावण मास में किसी भी दिन, विशेष रूप से सोमवार को, पूजा बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी की जा सकती है।
  • विशेष रूप से महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और अच्छे पति व सुखमय जीवन की कामना करती हैं।

Sawan 2025: सावन में मंदिर सजने लगता है.. जब शिव का डमरू बजने लगता है, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के पहले दिन का पूजन मुहूर्त 
  • पहला पूजन मुहूर्त:  प्रातः  4:16 मिनट से प्रातः  5:04 मिनट तक
  • दूसरा पूजन मुहूर्त: प्रातः 8:27 मिनट से  प्रातः 10 बजकर 06 मिनट तक 
  • तीसरा पूजन मुहूर्त: दोपहर 12:05 मिनट से दोपहर 12: 58 मिनट तक 
  • चौथा मुहूर्त: सायं 7: 22 मिनट से  7:41 मिनट तक 

Sawan 2025: सावन के पहले दिन इस मंत्र से करें शुरुआत, शिव जी की होगी विशेष कृपा

इस अबूझ मुहूर्त में क्या करें?
  • भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और शमीपत्र से।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • श्रावण सोमवार व्रत रखें और शिव कथा सुनें।
  • घर में शांति व समृद्धि के लिए शिव चालीसा, रुद्राष्टक या शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • दान-पुण्य करें खासकर गरीबों को अन्न, वस्त्र या जलदान करें।

Sawan 2025: आज से सावन शुरू, जानिए पूरे माह क्या करें और क्या न करें

आज के दिन क्या करें?
  •  सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें 
  •  शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करें। 
  •  "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। 
  •  शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें। 
  •  यदि संभव हो तो व्रत रखें। 
  •  गरीबों को भोजन व जल का दान करें। 

Sawan 2025: सावन के प्रत्येक सोमवार पर करें इस विधि से पूजा, शुभ योग में करें शिव का अभिषेक और मंत्र जाप

अबूझ मुहूर्त में पूजा करने के लाभ
  • अबूझ मुहूर्त में की गई पूजा में मुहूर्त दोष नहीं लगता, इसलिए यह ईश्वर तक सीधा पहुंचती है।
  • विशेष रूप से सावन माह में अबूझ मुहूर्त में भगवान शिव का पूजन करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
  • नौकरी, विवाह, संतान, सुख-शांति जैसे सांसारिक और आत्मिक इच्छाओं की पूर्ति होती है।
  • यह समय पूर्व जन्मों के दोष व वर्तमान जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाता है।
  • पूजा से वातावरण में सात्त्विक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे मानसिक शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है।
  • यह समय साधना, मंत्रजप, ध्यान और तपस्या के लिए अत्यंत फलदायक होता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed