फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Wishes: सावन में मंदिर सजने लगता है.. जब शिव का डमरू बजने लगता है, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

Fri, 11 Jul 2025 10:47 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:47 AM IST
सार

Happy Sawan Wishes 2025: शास्त्रों के अनुसार सावन में भगवान शिव पृथ्वी पर आकर भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। यही नहीं इस समय पूरी सृष्टि का संचालन भी स्वयं महादेव करते हैं, इसलिए प्रभु को प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में भव्य पूजन किया जाता है।

विज्ञापन
Happy Sawan Wishes 2025 messages images quotes and facebook whatsapp status in hindi
Happy Sawan Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला

Happy Sawan Wishes 2025: सारे दुख, कष्ट, रोग भाग जाते हैं...जब सावन में महादेव जाग जाते हैं। आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं। 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो चुकी हैं, जिसे प्रेम, तपस्या, भक्ति और शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह भोलेनाथ का प्रिय महीना है, जिसमें पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा समेत अन्य पुण्य कार्य करने का फल अवश्य प्राप्त होता है।

शास्त्रों के अनुसार सावन में भगवान शिव पृथ्वी पर आकर भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। यही नहीं इस समय पूरी सृष्टि का संचालन भी स्वयं महादेव करते हैं, इसलिए प्रभु को प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में भव्य पूजन किया जाता है। इसके अलावा देशभर में कांवड़ यात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिसमें साधक पवित्र नदियों से जल भरकर लाते हैं और शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाते हैं।

चूंकि आज सावन का पहला दिन है, इसलिए कांवड़ यात्राएं भी प्रारंभ हो चुकी हैं। ऐसे में आप सावन के पहले दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए सावन महीने की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Sawan Wishes 2025 messages images quotes and facebook whatsapp status in hindi
Happy Sawan Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला

एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार।
सावन की आपको शुभकामनाएं।

Happy Sawan Wishes 2025 messages images quotes and facebook whatsapp status in hindi
Happy Sawan Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Sawan Wishes 2025 messages images quotes and facebook whatsapp status in hindi
Happy Sawan Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला

करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Sawan Wishes 2025 messages images quotes and facebook whatsapp status in hindi
Happy Sawan Wishes 2025 - फोटो : अमर उजाला

सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed