{"_id":"686b5a88de9618f9f607ce2a","slug":"sawan-2025-remedies-to-please-lord-shiva-know-bhagwan-shiv-ko-prasann-kaise-kare-upay-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025 Remedies: श्रावण माह में कौन-कौन से उपाय करने से भोले भंडारी होते हैं जल्द प्रसन्न","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan 2025 Remedies: श्रावण माह में कौन-कौन से उपाय करने से भोले भंडारी होते हैं जल्द प्रसन्न
Mon, 07 Jul 2025 11:53 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:53 AM IST
सार
Sawan 2025: सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसमें मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सावन महीने में कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
विज्ञापन
सावन माह में शिव आराधना का महत्व
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। जब भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में होते हैं और चातुर्मास के दौरान भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवता सृष्टि का संचालन करते हैं, उसमें पहला महीना सावन का होता है जो भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पान के लिए सबसे अच्छा होता है। इस वर्ष सावन का महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से प्रारंभ होकर 09 अगस्त, शनिवार तक चलेगा। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती है। इस माह शिव और शक्ति की दोनों की आराधना और ध्यान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में शिवलिंग पर गंगाजल, जल, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित करके महादेव की कृपा मिलती है। आइए जानते हैं सावन के महीने में कौन-कौन से उपाय करने से क्या-क्या फल मिलता है।
1- सावन में शिवलिंग का करें जलाभिषेक
भगवान शिव का एक नाम भोलेभंडारी भी है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और यह एक लोटा जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐस में शिवजी की कृपा पान के लिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है।
2- सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग और धतूरा करें अर्पित
भगवान शिव का का एक नाम नीलकंठ भी हैं। समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में धारण करने के कारण भगवान शिव का एक नाम नीलकंठ भी पड़ा। ऐसे में सावन के महीने में नीलकंठ को प्रसन्न करने के लिए हर दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग के पत्ते और धूतरा अर्पित करें।
विज्ञापन
3- शिव मंत्रों का जाप करें
सावन में शिव आराधना और मंत्रों का जाप करने से शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है और बड़े से बड़ा कष्ट भी समाप्त हो जाता है। ऐस में हर सावन महीने के हर दिन ऊं नम:शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और जिन लोगों का विवाह नहीं होता उनका विवाह जल्दी से जल्दी होता है। ऐस में विधि-विधान के साथ सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होता है।
6- सावन में दान-पुण्य और नंदी को हरा चारा खिलाएं
सावन में गरीबों को भोजन करवाना और दान-पुण्य करना बहुत ही फलदायी होता है। इसके अलावा सावन के महीने में नंदी को हरा चारा भी खिलाएं।
विज्ञापन
सावन माह कौन-कौन से उपाय लाभकारी
1- सावन में शिवलिंग का करें जलाभिषेक
भगवान शिव का एक नाम भोलेभंडारी भी है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और यह एक लोटा जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐस में शिवजी की कृपा पान के लिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है।
विज्ञापन
2- सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग और धतूरा करें अर्पित
भगवान शिव का का एक नाम नीलकंठ भी हैं। समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में धारण करने के कारण भगवान शिव का एक नाम नीलकंठ भी पड़ा। ऐसे में सावन के महीने में नीलकंठ को प्रसन्न करने के लिए हर दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग के पत्ते और धूतरा अर्पित करें।
विज्ञापन
3- शिव मंत्रों का जाप करें
सावन में शिव आराधना और मंत्रों का जाप करने से शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है और बड़े से बड़ा कष्ट भी समाप्त हो जाता है। ऐस में हर सावन महीने के हर दिन ऊं नम:शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
Sawan 2025: 11 जुलाई से महादेव का प्रिय माह सावन शुरू, भूलकर भी न करें ये काम
4- सोमवार का व्रत रखेंसावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और जिन लोगों का विवाह नहीं होता उनका विवाह जल्दी से जल्दी होता है। ऐस में विधि-विधान के साथ सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
Sawan 2025: सावन में वृषभ समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, एक साथ चार ग्रह रहेंगे वक्री
5- शिव चालीसा का पाठ करेंसावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होता है।
6- सावन में दान-पुण्य और नंदी को हरा चारा खिलाएं
सावन में गरीबों को भोजन करवाना और दान-पुण्य करना बहुत ही फलदायी होता है। इसके अलावा सावन के महीने में नंदी को हरा चारा भी खिलाएं।
Sawan Calendar 2025: 11 जुलाई से शिव आराधना का महीना सावन शुरू, जानिए इस माह क्यों पूजे जाते हैं भोलेभंडारी ?
श्रावण माह के अन्य उपाय- जिन लोगों को कार्यों में लगातार असफलता मिलती हो और मन की इच्छाएं न पूरी हो पा रही हो तो सावन के महीने में हर रोज 11 या 21 बेलपत्र ले लें। इस पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर इसे शिवलिंग पर चढ़ा दें।
- आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को गन्ने के रस से अभिषेक करें और माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इसे जीवन में धन की कमी दूर होगी।
- दांपत्य जीवन में होने वाली परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए पति और पत्नी को मिलकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन