फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सावन में वृषभ समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, एक साथ चार ग्रह रहेंगे वक्री

Thu, 10 Jul 2025 04:58 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Jul 2025 04:58 PM IST
सार

Sawan 2025: 13 जुलाई 2025 को न्याय के कारक शनि वक्री होने जा रहे हैं। इसके अलावा 28 जुलाई 2025 को बुध वक्री होंगे। हालांकि राहु-केतु पहले से वक्री अवस्था में हैं। 

विज्ञापन
Sawan 2025 lucky rashifal know sawan gochar impact on zodiac signs in hindi
Sawan 2025 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2025 Lucky Rashifal: सावन, हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है, जो महादेव की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस माह देशभर में कांवड यात्राएं और शिवालयो में महाकाल की पूजा का आयोजन भव्य किया जाता है। मान्यता है कि सावन में शिव परिवार की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



इस बार 11 जुलाई से सावन की शुरुआत होने जा रही है और 9 अगस्त 2025 को समापन। खास बात यह है कि सावन में सृष्टी का संचालन स्वयं महादेव के हाथों में होता है, इसलिए शिव पूजन का फल साधक को अवश्य प्राप्त होता है। वहीं इस वर्ष सावन ज्योतिष दृष्टि से भी खास होने वाला है, क्योंकि इस माह ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है।

दरअसल, 13 जुलाई 2025 को न्याय के कारक शनि वक्री होने जा रहे हैं। इसके अलावा 28 जुलाई 2025 को बुध वक्री होंगे। हालांकि राहु-केतु पहले से वक्री अवस्था में हैं। ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Sawan 2025 lucky rashifal know sawan gochar impact on zodiac signs in hindi
आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। अगर व्यापार में धन से जुड़ी कोई समस्या आ गई थी, तो शिव जी की कृपा से दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सावन माह बेहद खास रहने वाला है। आपको कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। जो काम करने के लिए आप वर्षों से प्रयास कर रहे थे, वह सावन में पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। शादी-विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। अगर व्यापार में धन से जुड़ी कोई समस्या आ गई थी, तो शिव जी की कृपा से दूर होगी। रिश्ते पहले से मधुर होंगे। निवेश में अच्छा लाभ होगा।

Sawan 2025 lucky rashifal know sawan gochar impact on zodiac signs in hindi
पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द और सुधार की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के धन के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को मनचाहा काम मिलने से जीवन बेहतर बनेगा। सावन महीना जीवन में नयापन और संतुलन लेकर आएगा। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।

तनाव में कमी आएगी इसलिए मानसिक संतुलन बेहतर होगा। पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द और सुधार की संभावना है। घर परिवार में खुशियों का वास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2025 lucky rashifal know sawan gochar impact on zodiac signs in hindi
मनमुताबिक मुनाफा मिलने के योग है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लिए सावन कल्याणकारी रहने वाला है। आप वाहन, जमीन या किसी वस्तु को खरीद सकते हैं। व्यापार में बुजुर्गों की सलाह इस समय आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। नए निवेश के लिए भी यह एक उपयुक्त समय है। अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

यह समय आपके लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। माता के साथ संबंधों में भी मिठास लौट सकती है। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। यह समय पुराने जख्मों से निकलकर नई शुरुआत वाला रहेगा।मनमुताबिक मुनाफा मिलने के योग है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।


                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Sawan 2025: राशि अनुसार रोज करें सही मंत्र का जाप, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed