फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shardiya navratri 2026 start date tithi kalash sthapna muhurat puja vidhi

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 10 या 11 अक्तूबर ? जानिए कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Thu, 08 Oct 2026 07:01 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 08 Oct 2026 07:01 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि पर्व शुरुआत इस वर्ष 11 अक्तूबर से होगी। इसमें लगातार नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होगी। 

विज्ञापन
shardiya navratri 2026 start date tithi kalash sthapna muhurat puja vidhi
Shardiya Navratri 2026 Date - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

shardiya navratri 2026 : हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि का पर्व इस वर्ष 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। यह पर्व देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान और मंत्रोचार से करने पर घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के पहले कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है और दशमी तिथि पर विजयादशमी पर्व के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन होता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की तिथि से लेकर कलश स्थापना का मुहूर्त।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि तिथि 2026
पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर को रात 9 बजकर 18 मिनट से आरंभ होगी जो 11 अक्तूबर की रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर से होगी। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा-आराधना होगी और कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो जाएगी। फिर लगातार मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की पर्व शुरु हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, 11 अक्तूबर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो इस दिन सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि  2026 पूजा विधि 
- प्रतिपदा तिथि पर यानी नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें। 
- फिर इसके बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें और चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की स्थापना करें। 
- इसके बाद मन में पूजा का संकल्प लेते हुए भगवान गणेश का ध्यान करते हुए कलश स्थापना करें। 
- नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश में जल भरकर उसमें अक्षत, सुपारी, सिक्का, चंदन, रौली और दूर्वा डाले। 
- फिर कलश के मुख पर आम या फिर अशोक के पत्ते रखें। फिर जटा वाले नारियल में लाल कपड़े लपेटकर स्थापित करें। 
- इसके बाद मां दुर्गा का आह्नान करें और माता को सभी तरह की पूजा सामग्री अर्पित करें और धूप-दीप अर्पित करें। 

शारदीय नवरात्रि 2026: इस बार 10 दिन होगी मां दुर्गा की आराधना, यहां देखें पूरा कैलेंडर

शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें घटस्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed