फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Saphala Ekadashi 2024 Date Time Upay Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी आज, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कर लें ये उपाय

Thu, 26 Dec 2024 07:58 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 26 Dec 2024 07:58 AM IST
सार

Saphala Ekadashi 2024: आज, 26 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। जिसे सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2024 Date Time Upay Shubh Muhurat Puja Vidhi And Importance In Hindi
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Saphala Ekadashi 2024: पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को ही सफला एकादशी कहा जाता है। सफला एकादशी तो अपने नाम के अनुसार ही सभी कार्यों को सफल और पूर्ण करने वाली है। पुराणों में इस एकादशी के सन्दर्भ में कहा गया है कि हज़ारों वर्ष तक तपस्या करने से जिस पुण्य की प्राप्ति होती है ,वह पुण्य भक्तिपूर्वक रात्रि जागरण सहित सफला एकादशी का व्रत करने से मिलता है। इस दिन दीपदान करने का भी बहुत महत्त्व बताया गया है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है और इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से न केवल भक्त को सांसारिक सुख मिलते हैं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष का भी मार्ग प्रशस्त होता है।

विज्ञापन


1. श्रीसूक्त का पाठ
सफला एकादशी के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। इसके बाद हवन करें। यह उपाय अत्यंत शुभ माना गया है और इससे धन-समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।
विज्ञापन


2. भगवान विष्णु को शंख से जल अर्पित करें
शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को शंख में गंगाजल और केसर मिलाकर अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। शंख का स्वर भगवान विष्णु को प्रिय है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. तुलसी दल अर्पित करें
तुलसी भगवान विष्णु की आराधना में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस एकादशी पर 7 या 21 तुलसी दल लें और उन पर हल्दी लगाएं और इसे भगवान विष्णु को अर्पित करें। यह उपाय व्यक्ति को अखंड सौभाग्य और सुख-शांति प्रदान करता है।

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी व्रत आज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

4. विष्णु सहस्रनाम का दीप प्रज्ज्वलित कर पाठ करें
इस दिन विशेष रूप से विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ दीपक प्रज्ज्वलित कर करना चाहिए। यदि संभव हो तो तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसे भगवान विष्णु के चरणों में रखकर पाठ करें। इससे जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

5. पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान करें
पीपल को विष्णु का स्वरूप माना गया है। सफला एकादशी की रात पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और 11 परिक्रमा करें। यह उपाय जीवन में शांति और सकारात्मकता लाता है। साथ ही, पितृ दोष का भी निवारण करता है।


Sakat Chauth 2025: कब है सकट चौथ? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

6. दुर्लभ मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" का विशेष जप
इस दिन इस मंत्र का 21 माला जप करना चाहिए। यदि संभव हो तो एकांत में कुश आसन पर बैठकर जप करें। यह मंत्र भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इससे अद्भुत कृपा प्राप्त होती है।

7. अष्टगंध चंदन से अष्टदल कमल बनाकर पूजा करें
भगवान विष्णु की पूजा में अष्टगंध चंदन से अष्टदल कमल बनाना शुभ माना गया है। इसे पूजा स्थान पर बनाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए विधि-विधान से उनकी पूजा करें।

8. कथा श्रवण और रात्रि जागरण
सफला एकादशी पर भगवान विष्णु से संबंधित कथाओं का श्रवण करें। भगवत गीता का पाठ भी लाभकारी होता है। इस दिन रात्रि जागरण कर भगवान का भजन-कीर्तन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed