फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   raksha bandhan 2026 rakhi bandhne ka samay bhadra timing rakhi bandhne ka muhurat chandra grahan 2026

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए क्या है राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त

Wed, 26 Aug 2026 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Aug 2026 05:36 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और इस बार चंद्र ग्रहण भी है। लेकिन भारत में इसका असर नहीं होगा जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

विज्ञापन
raksha bandhan 2026 rakhi bandhne ka samay bhadra timing rakhi bandhne ka muhurat chandra grahan 2026
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Raksha Bandhan 2026: शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष सावन माह के आखिरी दिन यानि श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन एक बड़ा त्योहार होता है, जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उनके जीवन की सुख-समृद्धि और संपन्नता का कामना करती है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण सुबह लगेगा जिससे भारत में यह दिखाई नहीं देगा। यानी साल 2026 में रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि रक्षाबंधन कब मनाएं और भाई की कलाई में किस समय राखी बांधे। आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा का समय।  

विज्ञापन


कब है रक्षाबंधन ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर हर साल बहन-भाई के आपसी प्रेम का पर्व रक्षाबंधन बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 9 मिनट पर आरंभ होगी, जिसका समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर होगा। इस तरह से उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हमेशा रक्षाबंधन का त्योहार भद्रारहित काल में मनाना शुभ होता है। इसलिए रक्षाबंधन पर भद्राकाल का विशेष ध्यान दिया जाता है। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, भद्राकाल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 28 अगस्त को राखी पर भद्रा नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर राहुकाल का समय
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल का अशुभ समय माना जाता है। हर दिन करीब डेढ़ घंटे का राहुकाल होता है जिसमें शुभ कार्य करना वर्जित होता है। राहुकाल 28 अगस्त को सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस समय राखी बांधने से बचें।



28 अगस्त को चंद्र ग्रहण 
इस वर्ष रक्षाबंधन यानी श्रावण पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। लेकिन भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा, जिसके कारण राखी बांधने में कोई भी बाधा नहीं रहेगी। 


28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा कई दूसरे शुभ मुहूर्तों में भी राखी बांध सकते हैं। 

अमृत चौघड़िया : सुबह 6 बजकर 08 मिनट से लेकर 10 बजकर 53 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त :  दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक।
शुभ चौघड़िया : दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से लेकर 02 बजकर 03 मिनट तक।
अपराह्र काल : दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 16 मिनट तक।
चर चौघड़िया : शाम 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक।
 

28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?

रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed