फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Raksha Bandhan 2025 Choose Rakhi Color According To Zodiac Sign to Bring Good Luck to Brother’s Life

Raksha Bandhan 2025: भाई को बांधे राशि अनुसार इस रंग की राखी, होगा भाग्योदय

Tue, 05 Aug 2025 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Aug 2025 03:49 PM IST
सार

राखी का रंग राशि के अनुरूप चुना जाए, तो वह न केवल भाई की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी भरता है। मान्यता है कि उचित रंगों का चयन नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव को शांत करता है और रिश्तों में स्थायित्व लाता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 Choose Rakhi Color According To Zodiac Sign to Bring Good Luck to Brother’s Life
रक्षा बंधन - फोटो : Freepik

विस्तार

रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का आध्यात्मिक सूत्र है। इस दिन बहनें राखी बांधकर अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि और ग्रह का संबंध विशिष्ट रंगों से होता है जो उस राशि के स्वामी ग्रह को प्रसन्न करते हैं। यदि राखी का रंग राशि के अनुरूप चुना जाए, तो वह न केवल भाई की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी भरता है। मान्यता है कि उचित रंगों का चयन नकारात्मक ग्रहों के प्रभाव को शांत करता है और रिश्तों में स्थायित्व लाता है। धर्म और ज्योतिष दोनों ही रंगों को ऊर्जा और प्रभाव का वाहक मानते हैं। इसलिए रक्षाबंधन पर भाई की राशि के अनुसार राखी बांधना रिश्तों की गहराई और शक्ति को और भी प्रबल बनाता है। यह परंपरा एक आध्यात्मिक रक्षा कवच का कार्य करती है, जो भाई को हर संकट से बचाती है।  

विज्ञापन

 
मेष- यदि आपके भाई की राशि मेष है तो रक्षाबंधन के दिन आप उन्हें लाल,पीले,हरे व् सुनहरे रंग की राखी बांधें।  

वृष- वृष राशि वाले जातकों के लिए सफेद,सुनहरी पीले या आसमानी रंग की राखी बांधना शुभ होता है।  

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए रक्षाबंधन पर बहनें हरे रंग की राखी बांधे । इसके अलावा आप नीले और सुनहरी रंग की राखी भी बांध सकती हैं।
विज्ञापन


कर्क- ज्योतिष के अनुसार यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन पर उन्हें सफेद या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकती हैं इससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Raksha Bandhan 2025: श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा राखी का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त

सिंह- सिंह राशि वाले भाइयों को ज्योतिष के अनुसार लाल,नारंगी,गुलाबी या सुनहरे रंग की राखी बांधना शुभ बताया गया है।

कन्या- यदि आपके भाई की राशि कन्या है तो आप उन्हें पिस्ता ग्रीन,सुनहरे,पीले या गुलाबी रंग की राखी बांध सकती हैं।

Raksha Bandhan 2025: भाई की तरक्की के लिए रक्षाबंधन पर करें ये सरल उपाय, रिश्तों में भी आएगी मिठास

तुला- तुला राशि वाले भाइयों को आप हल्के पीले, सफेद और नीले रंग की चमकीली राखी बांध सकती हैं।

वृश्चिक- इस राशि वाले भाई के लिए यदि बहन लाल,हरे,पीले  रंग की राखी बांधती है तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन इस समय में न बांधे राखी, जान लें कब-कब है अशुभ मुहूर्त

धनु- रक्षाबंधन पर इस राशि वाले भाइयों को पीले,केसरिया एवं सुनहरे  रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना गया है।

मकर- मकर राशि वाले भाइयों को रक्षाबंधन पर नीला या मिश्रित रंग की राखी बांध सकते हैं।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए नीला, काला या गहरा रंग शुभदायी होता है, इसलिए रक्षाबंधन पर इसी रंगों की राखी बांधें।

मीन- इस राशि वाले जातकों को सुनहरे और पीले रंग की राखी बंधवाना बहुत शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed