फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Pradosh Vrat 2025 List know Pradosh Vrat puja vidhi and benefits in hindi

Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 03 Dec 2024 02:46 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 03 Dec 2024 02:46 PM IST
सार

Pradosh Vrat 2025 List: हिंदू धर्म में रोजाना महादेव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

विज्ञापन
Pradosh Vrat 2025 List know Pradosh Vrat puja vidhi and benefits in hindi
Pradosh Vrat 2025 List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pradosh Vrat 2025 List: हिंदू धर्म में रोजाना महादेव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। हालांकि भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन शिव परिवार की आराधना करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही साधक को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं।

विज्ञापन

यह व्रत हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की 'त्रयोदशी' तिथि पर रखा जाता है। इसलिए इसे 'त्रयोदशी व्रत' भी कहते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह तिथि कन्याओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। इस तिथि पर भगवान शिव की उपासना करने से मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन

 

कहते हैं कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता है। अगर सच्चे भाव से प्रदोष व्रत के दिन उन्हें जल चढ़ाया जाए, तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नववर्ष 2025 में  यह व्रत कब-कब रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रदोष व्रत 2025 
 
तिथि प्रदोष व्रत का नाम
11 जनवरी, शनिवार      शनि प्रदोष व्रत(शुक्ल)
27 जनवरी, सोमवार      सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
09 फरवरी, रविवार      प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 फरवरी, मंगलवार      भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 मार्च, मंगलवार      भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
27 मार्च, गुरुवार      प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 अप्रैल, गुरुवार      प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 अप्रैल, शुक्रवार      प्रदोष व्रत (कृष्ण)
09 मई, शुक्रवार      प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मई, शनिवार      शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
08 जून, रविवार      प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 जून, सोमवार      सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
08 जुलाई, मंगलवार      भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 जुलाई, मंगलवार      भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
06 अगस्त, बुधवार      प्रदोष व्रत (शुक्ल)
20 अगस्त, बुधवार      प्रदोष व्रत (कृष्ण)
5 सितंबर, शुक्रवार     प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 सितंबर, शुक्रवार      प्रदोष व्रत (कृष्ण)
04 अक्टूबर, शनिवार      शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
18 अक्टूबर, शनिवार      शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
03 नवंबर, सोमवार     सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 नवंबर, सोमवार      सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
02 दिसंबर, मंगलवार     भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 दिसंबर, बुधवार     प्रदोष व्रत (कृष्ण)


महादेव की कृपा पाने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

1. ॐ नमः शिवाय 

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

3. ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

4. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि 
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्! 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed