{"_id":"675bfdfb0c918f18be0b6512","slug":"paush-maah-starting-from-16-december-2024-pausha-month-pay-attention-to-these-things-in-hindi-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paush Maah: 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है पूस का महीना, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Paush Maah: 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है पूस का महीना, इन बातों का रखें ध्यान
Sat, 14 Dec 2024 07:42 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:42 AM IST
सार
Paush Month Upay: पौष का महीना 16 दिसंबर से आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में 10वें महीने को पौष का महीना कहा जाता है। इस महीने को पूस का महीना भी कहा जाता है। पौष माह की समाप्ति 14 जनवरी 2025 को होगी।
विज्ञापन
paush month upay
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Paush Month 2024: पौष का महीना 16 दिसंबर से आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में 10वें महीने को पौष का महीना कहा जाता है। इस महीने को पूस का महीना भी कहा जाता है। पौष माह की समाप्ति 14 जनवरी 2025 को होगी। इसके बाद माघ के महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धर्म ग्रंथों में पौष का महीना विशेष महत्व रखता है। इस महीने में भगवान विष्णु, सूर्यदेव और पितरों की पूजा की जाती है। पौष महीने का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व है। पौष माह में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
paush month upay
- फोटो : amar ujala
पौष महीने में इन बातों का रखें ध्यान
- पूस के महीने में सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है। इसलिए नियमित रूप से सूर्य पूजा करें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। मान्यता है सूर्य देव की आराधना करने से भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जल अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें की जल तांबे के पात्र से ही अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
paush month upay
- फोटो : adobe stock
- पौष माह में सूर्यदेव के अलावा भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस माह पूजा के दौरान गीता पाठ अवश्य करें। संभव हो तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए इस माह में ज्याद से ज्यादा लाल या फिर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
paush month upay
- फोटो : istock
- पौष माह में दान-दक्षिणा करना बेहद लाभदायक माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इस माह में जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े, गुड़, तिल आदि का दान करें। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान आदि भी इस दौरान शुभ माना जाता है।
paush month upay
- फोटो : Freepik.com
- इस माह के दौरान व्रत रखना शुभ और फलदायक माना जाता है। संभव हो तो व्रत के दौरान सिर्फ फलहार ही करें और संभव हो तो इस दौरान नमक का सेवन भी कम ही करें।
paush month upay
- फोटो : संवाद
- इस माह मांस मदिरा का सेवन ना करें। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस महीने में रविवार का व्रत रखना चाहिए। सूर्यदेव को चावल और खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।