फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   parsi new year 2021 navroz start know history and significance of navroz

Parsi New Year 2021: पारसी नववर्ष आज, जानिए क्या है नवरोज का इतिहास और महत्व

Mon, 16 Aug 2021 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Aug 2021 12:15 PM IST
सार

पारसी समुदाय आज यानी 16 अगस्त 2021 को अपना नया वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। पारसी समुदाय के लोग इस नववर्ष को नवरोज कहा जाता है।

विज्ञापन
parsi new year 2021 navroz start know history and significance of navroz
Parsi New Year 2021: नवरोज का पर्व फारस के राजा जमशेद की याद में मनाया जाता है

विस्तार

Parsi New Year 2021 Navroz Start Know History And Significance: हर वर्ष की तरह पारसी समुदाय आज यानी 16 अगस्त 2021 को अपना नया वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। पारसी समुदाय के लोग इस नववर्ष को नवरोज के नाम से जानते हैं। इसके अलावा पारसी समुदाय अपने नववर्ष को पतेती और जमशेदी नाम से भी मनाते हैं। नवरोज के मौके पर आइए जानते हैं इसक इतिहास और परंपरा के बारे में.....

विज्ञापन


पारसी नववर्ष का इतिहास
ऐसा माना जाता है कि नवरोज का पर्व फारस के राजा जमशेद की याद में मनाया जाता है। इसी दिन यानी आज से करीब तीन हजार साल पहले राजा जमशेद ने पारसी कैलेंडर की स्थापना की थी। इस दिन पारसी परिवार के लोग नए कपड़े पहनकर अपने उपासना स्थल फायर टेंपल जाते हैं और प्रार्थना के बाद एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही इस दिन घर की साफ-सफाई कर घर के बाहर रंगोली बनाई जाती है और कई तरह के पकवान भी बनते हैं।
विज्ञापन


दरअसल सातवीं शताब्दी में जब ईरान में धर्म परिवर्तन की मुहिम चली तो वहां के कई पारसियों ने अपना धर्म परिवर्तित कर लिया, लेकिन कई पारसी जिन्हें यह धर्म परिवर्तन करना मंजूर नहीं था वे लोग ईरान को छोड़कर भारत आ गए और इसी धरती पर अपने संस्कारों को सहेज कर रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान में बसे पारसी समुदाय के लोग विश्व के दूसरे देशों में बसे हुए पारसी के 200 दिनों के बाद अगस्त महीने में नया वर्ष मनाते हैं। भारत में ज्यादातर पारसी समुदाय गुजरात और महाराष्ट्र में बसे हुए है इस वजह से यह पर्व वहां जोर शोर से मनाया जाता है।


नववर्ष पारसी समुदाय में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। पारसी धर्म में इसे खौरदाद साल के नाम से जाना जाता है। पारसियों में 1 साल 360 दिन का होता है और बाकी बचें 5 दिन गाथा के रूप में अपने पूर्वजों को याद करने के लिए रखा जाता है। साल के खत्म होने के ठीक 5 दिन पहले इसे मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed