{"_id":"5e7b030f8ebc3e76d21687ee","slug":"navratri-2020-date-time-puja-vidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि 2020: नाव पर सवार होकर आईं देवी मां, हाथी की सवारी पर होगी विदाई","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
नवरात्रि 2020: नाव पर सवार होकर आईं देवी मां, हाथी की सवारी पर होगी विदाई
Wed, 25 Mar 2020 12:40 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
navratri 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वभर में कोरोना वायरस के संकट के बीच चैत्र नवरात्रि आरंभ हो चुके हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस पवित्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा-आराधना की जाती है। देवी पुराण के अनुसार हर नवरात्रि पर मां 9 दिनों के लिए पृथ्वी पर पधारती हैं। देवी दुर्गा का वाहन शेर होता है, लेकिन नवरात्रि पर अलग- अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। शास्त्रों के अनुसार माता का अलग-अलग वाहनों की सवारी से देश-दुनिया में इसका प्रभाव पड़ता है।
देवी के आगमन का वाहन
- नवरात्रि के अवसर पर माता दुर्गा सोमवार या रविवार के दिन हाथी पर सवार होकर आती हैं।
- अगर नवरात्रि का शुभारंभ शनिवार या मंगलवार के दिन होता है तो देवी का वाहन घोड़ा होता है।
- वहीं अगर गुरुवार या शुक्रवार के दिन नवरात्रि शुरू होने पर देवी दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं।
- बुधवार के दिन नवरात्रि शुरू होने पर मां दुर्गा का वाहन नाव होती है।
देवी के विदाई का वाहन और महत्व
नवरात्रि पर देवी दुर्गा जिस तरह अलग-अलग वाहनों की सवारी कर पृथ्वी पर आती हैं उसी तरह नौ दिनों के बाद अलग-अलग वाहनों से उनकी विदाई भी तय होती हैं।
- देवी दुर्गा की विदाई अगर रविवार या सोमवार के दिन होती है तो वह भैंसे की सवारी कर वापस जाती हैं। यह देश के लिए अशुभ संकेत होता है।
- अगर नवरात्रि का अंतिम दिन शनिवार या मंगलवार को पड़ता है तो देवी दुर्गा मुर्गे की सवारी पर जाती है। इससे दुखों और परेशानियों में बढ़ोतरी होती है।
- देवी दुर्गा की विदाई का दिन अगर बुधवार या शुक्रवार को होता है तो माता हाथी की सवारी पर जाती हैं। यह शुभ संकेत होता है।
- वहीं अगर नवरात्रि का अंतिम दिन गुरुवार के होने पर मां दुर्गा मनुष्य की सवारी कर जाती हैं। इससे समाज और परिवार में सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है।