फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2018 why we celebrate shardiya navratri and importance

10 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्रि, जानिए क्यों मनाई जाती है शारदीय नवरात्रि

Sat, 29 Sep 2018 01:17 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
navratri 2018 why we celebrate shardiya navratri and importance

10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने वाले हैं। इसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों में पूजा की जाती है। साल में नवरात्रि दो बार मनाई जाती है पहला चैत्र मास में और दूसरा अश्विन माह की शारदीय नवरात्रि। शारदीय नवरात्रि में दसवें दिन दशहरा जिसे विजयादशमी भी कहते हैं मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कैसे हुई थी आइए जानते हैं।

विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भगवान राम के द्वारा हुई थी। लंका पर विजय प्राप्ति के लिए भगवान राम में समुद्र किनारे लगातार 9 दिनों तक शक्ति की उपासना की थी। तभी से शारदीय नवरात्रि को मनाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन


वरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है दशहरा
शारदीय नवरात्रि में लगातार नौ दिनों तक शक्ति की पूजा करने के बाद 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि 10वें दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था इसी दिन अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि में शुभ कार्य
शारदीय नवरात्रि में हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं इसमें किसी विशेष कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इन खास दिनों पर लोग गृह प्रवेश और नई गाड़ियों की खरीददारी करते हैं।

Navratri 2018 Calendar: किसी तिथि पर किस देवी की होगी पूजा-आराधना

10 अक्टूबर- नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना - शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर- नवरात्रि 2 दिन तृतीय- चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर- नवरात्रि का तीसरा दिन- कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर- नवरात्रि का चौथा दिन- स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबर- नवरात्रि का 5वां दिन- सरस्वती पूजा
15 अक्टूबर- नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर- नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा
17 अक्टूबर- नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन
18 अक्टूबर- नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण
19 अक्टूबर-  दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed