फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri 2018 date and time shubh muhurt navratri october calender date

जानिए कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, दिन के अनुसार करें देवी के स्वरूप की पूजा

Sat, 29 Sep 2018 10:29 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
navratri 2018 date and time shubh muhurt navratri october calender date
10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि
shardiya navratri october date 2018: 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष  की प्रतिपदा से नवरात्रि का शुभारंभ होता है जो नवमी तक चलता है। इन नौ दिनों में माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री और घट स्थापना की जाती है। नवरात्रि के आखिरी यानि 10वें दिन कन्या पूजन होता है फिर उपवास खोला जाता है।
विज्ञापन




नवरात्रि का महत्व
हिन्दू धर्म  में  नवरात्रि का बहुत महत्व है। पूरे वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आषाढ़ और माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आते हैं। तंत्र साधना के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। देवी माता को प्रसन्न करने के लिए तांत्रिक तंत्र साधना करते हैं। लेकिन सिद्धि साधना के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन


आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले नवरात्र गुप्त नवरात्र कहलाते हैं। हालांकि गुप्त नवरात्र को आमतौर पर नहीं मनाया जाता लेकिन तंत्र साधना करने वालों के लिये गुप्त नवरात्र बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। तांत्रिकों द्वारा इस दौरान देवी मां की साधना की जाती है। नवरात्रि के 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि में शुभ कार्य
शारदीय नवरात्रि में हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ होते हैं इसमें किसी विशेष कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। इन खास दिनों पर लोग गृह प्रवेश और नई गाड़ियों की खरीददारी करते हैं।

Navratri 2018 Calendar: किसी तिथि पर किस देवी की होगी पूजा-आराधना

10 अक्टूबर- नवरात्रि का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना - शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर- नवरात्रि 2 दिन तृतीय- चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर- नवरात्रि का तीसरा दिन- कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर- नवरात्रि का चौथा दिन- स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबर- नवरात्रि का 5वां दिन- सरस्वती पूजा
15 अक्टूबर- नवरात्रि का छठा दिन- कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर- नवरात्रि का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा
17 अक्टूबर- नवरात्रि का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन
18 अक्टूबर- नवरात्रि का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्रि पारण
19 अक्टूबर-  दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed