Nag Panchami 2024: नागपंचमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, हर इच्छा होगी पूरी
Nag Panchami 2024: 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। ये माह भोलेनाथ को अति प्रिय है। इस दौरान आने वाली नागपंचमी को सभी व्रत और त्योहारों मे प्रमुख माना जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। सभी जानते हैं कि नाग देवता महादेव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। ऐसे में भगवान शिव की अराधना करने से पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। साथ ही सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इस दौरान नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति भी मिलती है।
इस साल नागपंचमी का त्योहार 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस दौरान पूजा में यदि नाग देवता के मंत्रों का जाप किया जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं, और व्यक्ति की हर इच्छा भी पूरी होती है। ऐसे में आइए नाग देवता के मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।
राशि के अनुसार मंत्र
- मेष राशि: ॐ गिरी नम:
- वृषभ राशि: ॐ भूधर नम:
- मिथुन राशि: ॐ व्याल नम:
- कर्क राशि: ॐ काकोदर नम:
- सिंह राशि: ॐ सारंग नम:
- कन्या राशि: ॐ भुजंग नम:
- तुला राशि: ॐ महिधर नम:
- वृश्चिक राशि: ॐ विषधर नम:
- धनु राशि: ॐ अहि नम:
- मकर राशि: ॐ अचल नम:
- कुंभ राशि: ॐ नगपति नम:
- मीन राशि: ॐ शैल नम:
नाग पंचमी की आरती
श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
चले बिन पैर सुने बिन काना ।
उनको अपना सर्वस्व दीजे।।
पाताल लोक में तेरा वासा ।
शंकर विघन विनायक नासा ।
भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।
शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
दुष्ट जनों का करे निवाला ।
भगत तेरो अमृत रस पिजे।।
वेद पुराण सब महिमा गावें ।
नारद शारद शीश निवावें ।
सावल सा से वर तुम दीजे।।
नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
खीर चूरमे का भोग लगावे ।
रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।