फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Mahashivratri 2023 Bholenath Becomes Happy Even Just by Offering Water Know Story of Shivpuran

MahaShivratri 2023: सिर्फ बेलपत्र और एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ, जानिए शिवपुराण की ये कथा

Fri, 10 Feb 2023 12:07 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 10 Feb 2023 12:07 AM IST
सार

MahaShivratri 2023: शिव जी का स्वरूप बड़ा ही सरल माना जाता है। वे आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल बेलपत्र और एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Bholenath Becomes Happy Even Just by Offering Water Know Story of Shivpuran
सिर्फ बेलपत्र और एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2023 : इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से जातक को जीवन में कभी भी सुखों की कमी महसूस नहीं होती है। शिव जी को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। शिव जी का स्वरूप बड़ा ही सरल माना जाता है। वे आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल बेलपत्र और एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। यही कारण है कि भक्तगण जल और बेलपत्र से शिवलिंग की पूजा करते हैं और शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भोलेनाथ को ये दोनों चीजें क्यों पसंद हैं इसका उत्तर पुराणों में इस प्रकार दिया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

विज्ञापन


MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिव जी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल 

विज्ञापन

इसलिए प्रिय है जल और बेलपत्र
शिव महापुराण के अनुसार समुद्र मंथन के समय जब कालकूट नाम का विष निकला तो इसके प्रभाव से सभी देवता व जीव-जंतु व्याकुल होने लगे, सारी सृष्टि में हाहाकार मच गया। इसके बाद संपूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए देवताओं और असुरों ने भगवान शिव से प्रार्थना की। तब भोलेनाथ ने इस विष को अपनी हथेली पर रखकर पी लिया। विष के प्रभाव से स्वयं को बचाने के लिए उन्होंने इसे अपने कंठ में ही धारण कर लिया, जिस कारण शिवजी का कंठ नीला पड़ गया और इसलिए महादेवजी को 'नीलकंठ'कहा जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विष की तीव्र ज्वाला से भोलेनाथ का मस्तिष्क गरम हो गया। ऐसे समय में देवताओं ने शिवजी के मस्तिष्क की गरमी को शांत करने के लिए उन पर जल उड़ेलना शुरू कर दिया और ठंडी तासीर होने की वजह से बेलपत्र भी उनके मस्तिष्क पर चढ़ाए जाने लगे। तब से ही शिवजी की पूजा जल और बेलपत्र से शुरू हो गई। इसलिए शिव जी बेलपत्र और जल से पूजा करने वाले भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। 

बेलपत्र से भील को मिली मुक्ति
एक और मान्यता के अनुसार, शिवरात्रि की रात्रि में एक भील शाम हो जाने की वजह से घर नहीं जा सका। उस रात उसे बेल के वृक्ष पर रात बितानी पड़ी। नींद की वजह से वो वृक्ष से गिर न जाए इसलिए रात भर बेल के पत्तों को तोड़कर नीचे फेंकता रहा। संयोगवश बेल के वृक्ष के नीचे शिवलिंग था। बेल के पत्ते शिवलिंग पर गिरने से शिवजी प्रसन्न हो गए और भील के सामने प्रकट होकर परिवार सहित भील को मुक्ति का वरदान दिया। बेलपत्र की महिमा से भील को शिवलोक प्राप्त हुआ। इसलिए शिव जी की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल किया जाता है। 

Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को न दें ऐसे उपहार, माने जाते हैं अशुभ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed