फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Lohri Puja Vidhi 2024 Pujan samagri worship method of Lohri in hindi

Lohri Puja Vidhi 2024: घर में जरूर आएगी सुख समृद्धि, लोहड़ी के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन सामग्री

Sun, 14 Jan 2024 08:22 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 08:22 AM IST
सार

लोहड़ी लोगों को एक साथ लाने, खुशियां बांटने और फसल के मौसम का स्वागत करने का अवसर है। लोहड़ी मुख्य रूप से एक पंजाबी त्योहार है, यह देश भर में कई लोगों द्वारा मनाया जाता है । इस साल यह त्योहार 14 जनवरी, रविवार को है। 

विज्ञापन
Lohri Puja Vidhi 2024 Pujan samagri worship method of Lohri in hindi
Lohri 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lohri Puja Vidhi 2024: लोहड़ी उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी, रविवार को है। लोहड़ी मुख्य रूप से एक पंजाबी त्योहार है, यह देशभर में कई लोगों द्वारा मनाया जाता है । शीतकालीन संक्रांति के बाद लंबे दिनों का स्वागत करने के लिए लोहड़ी जलाते हैं और नृत्य करते हैं। जिन घरों में हाल ही में कोई शादी या जन्म हुआ हो, वहां उत्सव विशेष होते हैं। लोहड़ी लोगों को एक साथ लाने, खुशियां बांटने और फसल के मौसम का स्वागत करने का अवसर है। यह सूर्य देवता या लोहड़ी देवी को याद करने का भी दिन है। लोहड़ी के दिन इस विधि से पूजा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-
Lohri Festival 2024: दुल्ला भट्टी के बिना अधूरा है लोहड़ी का त्योहार, जानें इससे जुड़ी कहानी
विज्ञापन

Lohri 2024: लोहड़ी पर क्यों जलाई जाती है आग? जानें इस अग्नि पूजा का रहस्य और धार्मिक महत्व?

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी के दिन इस विधि से करें पूजा 
  • लोहड़ी के दिन भगवान श्रीकृष्ण, मां आदिशक्ति और अग्निदेव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। 
  • लोहड़ी के दिन घर में पश्चिम दिशा में मां आदिशक्ति की प्रतिमा या फिर चित्र स्थापित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
  • इसके बाद प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाएं।  
  • भोग में रेवड़ी और तिल के लड्डू चढ़ाएं। इसके बाद सूखा नारियल लेकर उसमें कपूर डालें। 
  • उसके बाद अग्नि जलाकर उसमें तिल के लड्डू, मक्का और मूंगफली अर्पित करें। 
  • इसके पश्चत लोहड़ी की  7 या 11 बार परिक्रमा करें। 
  • ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से लोहड़ी की कृपा हमेशा बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कभी नहीं होती है। 

लोहड़ी पूजन सामग्री 
लोहड़ी के दिन पूजा के लिए इन सामग्रियों का उपयोग करें-
  • आदिशक्ति की प्रतिमा
  • तेल
  • दीपक 
  • सिंदूर
  • तिल
  • सूखा नारियल
  • कपूर
  • मक्का
  • मूंगफली
  • रेवड़ी 

लोहड़ी के दिन करें इन मंत्रों का जाप 
लोहड़ी के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। इससे आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है। 
पूजन मंत्र: ॐ सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा॥ 
ॐ सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed