Bada Mangal 2024: साल के आखिरी बड़े मंगल पर करें ये एक खास काम, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
विस्तार
Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। मान्यता है कि एक बार भीम को अपनी शक्तियों पर अधिक घमंड हो गया था। उनके इस घमंड को खत्म करने के लिए हनुमानजी ने मंगलवार को बूढ़े बंदर का रूप धारण कर भीम को हराया था। तभी से बड़ा मंगल मनाने की शुरुआत मानी जाती है। बड़े मंगल पर हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के संकट कम होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल को हनुमान जी की पूजा करने से मन से डर दूर होता है। साथ ही तरक्की के भी योग बनते हैं। इस साल पहला बड़ा मंगल 28 मई 2024 के दिन मनाया गया था। वहीं अब 18 जून 2024 को साल का आखिरी बड़ा मंगल है। ऐसे में महाबली हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए बस एक और मंगलवार बचा है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा में इस खास आरती को जरूर पढ़ें। इससे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।
पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र
हं हनुमंते नम:।
स्वास्थ्य के लिए
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा
संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
कर्ज मुक्ति के मंत्र
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
मनोकामना के लिए मंत्र
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
