फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2024 Upay Puja muhurat know kab hai Karwa Chauth vrat

Karwa Chauth 2024: पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए करवा चौथ पर करें ये पांच उपाय

Mon, 07 Oct 2024 01:31 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 07 Oct 2024 01:31 PM IST
सार

Karwa Chauth 2024 Upay: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Upay Puja muhurat know kab hai Karwa Chauth vrat
Karwa Chauth 2024 Upay - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth 2024 Upay: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन सुखमय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस पर्व में चांद की खास भूमिका होती है, क्योंकि महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।

विज्ञापन

भारत में करवा चौथ के त्योहार को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो पर्व की महत्ता को अधिक बढ़ाता है। हालांकि पंजाब में इसकी अलग रौनक देखने को मिलती है। यहां पर महिलाएं सखी सहेलियों संग तैयार होकर करवा माता की पूजा करती हैं, और एक दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं। इस बार ये पर्व और भी ज्यादा खास होने वाला हैं, क्योंकि इस दिन व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस संयोग में कुछ खास उपाय करने भाग्य में वृद्धि और पति की आयु लंबी का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

करवा चौथ पर करें ये पांच उपाय

  • करवा चौथ के दिन 'ऊं श्री गणधिपतये नम:' मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी को पांच हल्दी की गांठें चढ़ाएं। फिर उनकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक संबधी समस्याएं समाप्त और धन लाभ के योग बनते हैं।
  • यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो आप करवा चौथ पर गौरी पुत्र गजानन को दुर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बनाकर अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
  • करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही साथ आप मोती रुद्राक्ष की माला से चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नम:’ का जाप करें। इस दौरान मन को शांत रखें। मान्यता है कि इससे मानसिक समस्याएं जल्द ही दूर होती हैं।
  • यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है, तो करवा चौथ पर पांच बेसन के लड्डू, पांच पेड़े और पांच ही केले गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े समाप्त होने लगते हैं।
  • करवा चौथ पर आप किसी शिवालय में जाकर विधि विधान से महादेव की पूजा करें। यदि संभव हो, तो रुद्राभिषेक करें। मान्यता है कि जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं।

 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed