{"_id":"5da426668ebc3e01542f8ae7","slug":"important-items-and-puja-vidhi-during-karwa-chauth-vrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2019: इन पांच चीजों के बिना अधूरी रह जाती है करवाचौथ की पूजा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2019: इन पांच चीजों के बिना अधूरी रह जाती है करवाचौथ की पूजा
17 अक्टूबर को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। करवा चौथ व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत का पालन करती हैं। शाम के समय चांद के दर्शन कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। इसके पहले महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। करवा पूजा के दौरान कुछ खास चीजों की जरूरत होती है।
2 of 6
karwa
- फोटो : social media
सरगी का उपहार : सरगी करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को उसकी सास के द्वारा दी जाती है। सरगी से ही करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ माना गया है। इस सरगी में मिठाई, फल और मेवे आदि होते हैं जिसे सूर्योदय के समय बहू व्रत से पहले खाती है।
3 of 6
करवा चौथ
- फोटो : अमर उजाला
निर्जला व्रत : करवा चौथ के व्रत में व्रती महिलाएं माता गौरी और भगवान शिव की उपासना करती हैं जिससे उन्हें सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इसके लिए वे करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। पूरे दिन इस व्रत को बिना कुछ खाएं-पीएं भक्ति में लीन रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिव और गौरी की पूजा : करवाचौथ के व्रत में भगवान गणेश, भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है, ताकि उन्हें अखंड सौभाग्य, यश एवं कीर्ति प्राप्त हो सके। पूजा में माता गौरी और भगवान शिव की विधिवत पूजा करनी होती है।
विज्ञापन
5 of 6
गौरी शंकर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
शिव-गौरी की मिट्टी की मूर्ति : करवा चौथ में पूजा के लिए मिट्टी से शिव, गौरी और गणेश जी की मूर्ति बनाई जाती है। माता गौरी को सिंदूर, बिंदी, चुन्नी तथा भगवान शिव को चंदन, पुष्प, वस्त्र आदि पहनाते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।