फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   holi 2020, holi date and holika dhahan shubh muhurat 2020

Holi 2020: होलिका दहन, परंपरा और खास बातें, योग से लेकर शुभ मुहूर्त तक जानें सबकुछ

Mon, 09 Mar 2020 10:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Mar 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
holi 2020,  holi date and holika dhahan shubh muhurat 2020
होली 2020 - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन सोमवार शाम को 6:22 बजे से रात 8:49 बजे तक होगा। भद्रा दोपहर 12:32 बजे खत्म हो जाएगी। भद्राकाल में होलिका दहन नहीं किया जाना चाहिए। परेवा यानी मंगलवार को रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस बार में शहर में कुल 4020 स्थानों पर होलिका दहन होगा। उधर, हर समाज ने अपने रीति-रिवाज के अनुसार होली मनाने की तैयारी कर ली है। चलिए जानते हैं इस बारे में,,,
विज्ञापन

गुजराती समाज ऐसे मनाएगा त्योहार
होली का त्योहार वैसे तो सभी हर्षोल्लास से मनाते हैं पर गुजराती समाज की होली कुछ अलग अंदाज में मनाई जाती है। गुजराती समाज भी होलिका में गन्ना, उपले, चना,जौ, रोली आदि जलाते हैं। इसके बाद होलिका के सात परिक्रमा कर वापस लौट जाते हैं। गुजराती समाज के लोग सबसे पहले बड़े-बुजुर्गों के पैर छूते हैं। अबीर लगाकर आशीर्वाद लेते हैं। अगले दिन सभी रंग खेलते हैं।सिंधी महिलाएं

मांगेंगी मन्नत

होलिका दहन के दौरान सिंधी समाज की महिलाएं मन्नत मांगती हैं। जिन महिलाओं की मन्नत पूरी हो जाती है वे रेवड़ी, जलेबी और समोसा आदि व्यंजन बनाकर लातीं हैं। होलिका मइया का पूजन कर महिलाएं नृत्य भी करती हैं। परेवा वाले दिन सभी पुरुष और महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर रंग खेलते हैं। 

जैन समाज अबीर से लगाएगा टीका
जैन समाज में रंग खेलना वर्जित है। घर के सभी सदस्य अबीर का टीकाकर होली की रस्म पूरी करते हैं। होलिका दहन में सभी जैन समाज के लोग शामिल होते हैं और गन्ना, चना, जौ, गुझिया, शक्कर, रोली, उपले के साथ लोग अपनी-अपनी लंबाई की नाप का डोरा लेकर जाते है। होलिका पूजन के बाद वापसी पर बड़ों के पैर छूकर चना देते है। साथ ही अबीर का टीका करते हैं। 

सिख मनाएंगे होला महल्ला
सिख समाज की होली परंपरागत होली से कुछ हटकर होती है। होलिका दहन के बाद अगले दिन सभी एक-दूसरे को खूब रंग लगाएंगे। शाम को चौक स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह गुरुद्वारा में होला महल्ला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शस्त्रों का पूजन होगा। कई लोग घरों पर ही शस्त्र पूजन करेंगे।
विज्ञापन

होली से जुड़ी कथाएं
कहा जाता है जब प्रह्लाद को नारायण भक्ति से विमुख करने के सभी उपाय निष्फल होने लगे तो हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बंदी बना लिया और यातनाएं देने लगा। उसे मारने के लिए रोज अनेक उपाय किए जाने लगे लेकिन भगवत भक्ति में लीन प्रहलाद हमेशा जीवित बच जाते थे। इस तरह सात दिन बीत गए। आठवें दिन भाई हिरण्यकश्यप की परेशानी देख बहन होलिका (जिसे ब्रह्मा द्वारा अग्नि से न जलने का वरदान था) ने  प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में भस्म करने का प्रस्ताव रखा।

होलिका जैसे ही भतीजे प्रह्लाद को गोद में लेकर जलती आग में बैठी तो वहीं जलने लगी। प्रहलाद पुन: जीवित बच गए जबकि होलिका जल गई। इन्हीं आठ दिनों को होलाष्टक के रूप में मनाया जाता है। ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव की तपस्या को भंग करने के अपराध में कामदेव को शिव जी ने फाल्गुन की अष्टमी में भस्म कर दिया था। कामदेव की पत्नी रति ने उस समय क्षमा याचना की और शिव जी ने कामदेव को पुन: जीवित करने का आश्वासन दिया। इसी खुशी में लोग रंग खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed