{"_id":"5d3fe5ff8ebc3e6c987497b1","slug":"hariyali-teej-2019-shubh-muhurat-and-importance","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
3 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Tue, 30 Jul 2019 12:09 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज
3 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी। हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहते हैं। यह व्रत सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरियाली तीज को प्रमुख रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से सुहागन महिलाओं का पर्व है। इसे सुहागन महिलाएं भगवान शिवजी और माता पार्वती के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है। सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इसमें महिलाएं झूला झूलती हैं और कजरी गीत गाती हैं। इस व्रत को रखने से सुहागन महिलाओं को पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
हरियाली तीज व्रत पूजा विधि
सुबह उठ कर 'उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये' मंत्र का जाप करें। पूजा शुरू करने से पूर्व काली मिट्टी से भगवान शिवजी, मां पार्वती तथा भगवान गणेशजी की मूर्ति बनाएं। फिर थाली में सुहाग की सामग्रियों को सजाकर माता पार्वती को अर्पण करें। ऐसा करने के बाद भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं। उसके बाद तीज की कथा सुने।
विज्ञापन
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
3 अगस्त - 01:36 बजे से 22:05 बजे तक