फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Hanuman Janmotsav 2024 Do And Donts For Women While Worshipping Lord Hanuman

hanuman jayanti 2024: बजरंगबली की पूजा के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 22 Apr 2024 01:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 22 Apr 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 Do And Donts For Women While Worshipping Lord Hanuman
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला

Hanuman Janmotsav 2024: यूं तो हनुमान जी की रोजाना पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन भक्तों द्वारा उपवास भी किए जाते हैं। हालांकि, बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए 'हनुमान जन्मोत्सव' का दिन और भी शुभ है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बजरंगबली की विधि अनुसार पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से लेकर दान और भंडारे जैसे पुण्य काम किए जाते हैं। सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और मन से डर भी दूर होता है। हालांकि, इस दौरान महिलाओं को कई सावधानियां बरतनी होती हैं। दरअसल, कई बार हनुमान जी की पूजा करने के लिए महिलाओं को पूजा विधि की जानकारी नहीं होती है। जिस कारण गलतियां होने की आशंका रहती है। इसलिए सही विधि का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। ऐसे में हम आपको भगवान हनुमान की पूजा के दौरान महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह बताने वाले हैं।

विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव 2024 पूजा मुहूर्त
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा का मुहूर्त जानना बेहद जरूरी होता है। बिना मुहूर्त के पूजा करना अशुभ हो सकता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा का मुहूर्त सुबह 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • महिलाएं हनुमान जी की पूजा के दौरान उनकी मूर्ति का स्पर्श न करें। आप दूर रहकर ही बजरंगबली को प्रणाम कर सकती हैं।
  • महिलाएं इस दौरान भूलकर भी भगवान हनुमान को पंचामृत का स्नान न करवाएं।
  • महिलाओं को हनुमान जी को चोला और सिंदूर अर्पित नहीं करना चाहिए। आप दूर से ही फूल माला पुरुष के हाथों से अर्पित करा सकती हैं।
  • इस दौरान आप बजरंगबली के लिए प्रसाद बना सकती हैं। हालांकि, उसका भोग पुरुष के हाथों से ही लगवाएं।
  • महिलाएं बजरंग बाण का पाठ न करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आप दूर से ही हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना कर सकती है।

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed