फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   February 2025 Vrat Tyohaar Full List Mauni Amavasya To Magh Purnima Details in Hindi

February 2025: शिवरात्रि समेत फरवरी में पड़ेंगे ये 5 बड़े त्योहार, यहां जानें पूरे माह का कैलेंडर

Fri, 24 Jan 2025 12:29 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 Jan 2025 12:29 PM IST
सार

February Festival List 2025: शुभ योग के साथ नववर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है और अब साल का दूसरा माह यानी फरवरी भी प्रारंभ होने वाला है। 

विज्ञापन
February 2025 Vrat Tyohaar Full List Mauni Amavasya To Magh Purnima Details in Hindi
फरवरी महीने के व्रत त्योहार  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

February Festival List 2025: शुभ योग के साथ नववर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है और अब साल का दूसरा माह यानी फरवरी भी प्रारंभ होने वाला है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी साल का दूसरा माह है जबकि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक यह 11वां महीना होता है। यह महीना मुख्य रूप से अपने वातावरण के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसकी शुरुआत लगभग हल्की सर्दी और गर्मी के साथ होती हैं। फरवरी अधिकतर लोगों का पसंदीदा महीना भी होता है और धार्मिक दृष्टि से भी इसे बेहद खास माना गया है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं जिसका इंतजार लोगों को सालभर होता है।

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ फरवरी माह आरंभ हो रहा है और इस साल इस महीने में बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, प्रदोष व्रत समेत महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे, जो शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस दौरान कई ग्रह भी अपने स्थान में बदलाव करेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। ऐसे में आइए इस माह में आने वाले व्रत त्योहारों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

फरवरी महीने के व्रत त्योहार 

  • 1 फरवरी 2025 - विनायक चतुर्थी,गणेश जयंती
  • 2 फरवरी 2025 -बसंत पंचमी
  • 3 फरवरी 2025 - स्कंद षष्ठी
  • 4 फरवरी 2025 - नर्मदा जयंती, रथ सप्तमी
  • 5 फरवरी 2025 - दुर्गाष्टमी
  • 8 फरवरी 2025 - जया एकादशी
  • 9 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
  • 12 फरवरी 2025 - माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
  • 13 फरवरी 2025 - फाल्गुन माह शुरू, लालिता जयंती
  • 16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
  • 18 फरवरी 2025 - यशोदा जयंती
  • 19 फरवरी 2025 - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
  • 20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती, कालाष्टमी
  • 21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
  • 24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
  • 25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
  • 26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
  • 27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या

फरवरी माह के ग्रह गोचर 
  • 4 फरवरी :  देवगुरु बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में 
  • 11 फरवरी: बुध ग्रह कुंभ में गोचर करेंगे 
  • 12 फरवरी :  सूर्य ग्रह कुंभ में गोचर करेंगे



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed