फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2024 Do's And Don'ts Diwali Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi

Choti Diwali 2024: वैधृति योग में छोटी दिवाली, जानें क्या करें और क्या न करें

Wed, 30 Oct 2024 06:55 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 30 Oct 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2024 Do's And Don'ts Diwali Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
Choti Diwali 2024 - फोटो : अमर उजाला

Choti Diwali 2024: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस साल 30 अक्तूबर 2024 यानी आज पूरे देश में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। यही नहीं 16,000 महिलाओं को उसकी कैद से मुक्त भी कराया था। इस दिन उनकी आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास बना रहता है। वहीं छोटी दिवाली पर यम देव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त होता है। परंतु इस दिन कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली पर क्या करें और क्या न करें।

विज्ञापन

चतुर्दशी पर जरूर करें ये काम 

  • छोटी दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके माथे पर तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ होता है। 
  • इस दिन यम के नाम का दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
  • छोटी दिवाली के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छोटी दिवाली पर घर के अलग-अलग हिस्सों में 14 दीपक जलाकर रखने चाहिए। इससे सकारात्मकता का वास होता है।
  • छोटी दिवाली के दिन घर में हवन करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।


छोटी दिवाली के दिन न करें ये काम

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छोटी दिवाली पर घर की दक्षिण दिशा को गंदा नहीं रखना चाहिए। 
  • इस दिन भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
  • छोटी दिवाली के दिन तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • माना जाता है कि छोटी दिवाली के दिन में सोना नहीं चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।
  • छोटी दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार के बाहर जूते-चप्पल न उतारें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed