फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Diwali 2023 Do's And Don'ts Diwali Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi

दीपोत्सव 2023: महालक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली, इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Sun, 12 Nov 2023 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Nov 2023 07:35 AM IST
सार

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा और दीपक जलाने पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। महालक्ष्मी के आगमन पर्व दीपावली पर आइए जानते हैं क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

विज्ञापन
Diwali 2023 Do's And Don'ts Diwali Par Kya Kare Or Kya Na Kare In Hindi
दिवाली पर सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी की पूजा होती है और फिर घर के अंदर और बाहर सभी जगहों पर दीपक ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज रविवार, 12 नवंबर को दीपावली है और इस पर्व पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। दिवाली की रात घर को रोशनी ,रंगोली और फूलों से सजाया जाता है। दिवाली पर सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी की पूजा होती है और फिर घर के अंदर और बाहर सभी जगहों पर दीपक जलाया जाता है। हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी के साथ बुद्धि के दाता और विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा-आराधना करके सुख-समृद्धि और वैभव की मनोकामनाएं मांगी जाती हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा और दीपक जलाने पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। महालक्ष्मी के आगमन पर्व दीपावली पर आइए जानते हैं क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 

विज्ञापन

दीपावली पर क्या करें

दीपावली की रात 13 जगहों पर जलाएं दीपक
1- घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ  2- घर के पास स्थित चौराहे पर 3- तुलसी के पौधे के पास 4- घर के आंगन में  5- घर के छत पर 6- घर के मंदिर में दीपक 7- घर की रसोई में 8- पीपल के पेड़ के नीचे 9- तिजोरी में 10- नदी या तालाब के किनारे 11- कूएं या नलकूप के पास 12- घर के चारों कोनों में चारमुख वाले दीपकल 13- स्टोर रूम और बाथरूम

विज्ञापन


दीपक जलाते समय इस मंत्र का करें जाप

  • शुभम करोति कल्याणं, ओरोग्यं धन संपदा। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपज्योति नमोस्तुते।।

मां लक्ष्मी की पूजा के साथ करें इन 12 की पूजा 
1-भगवान गणेश 2- कुबेर देव 3- विष्णु भगवान 4- सरस्वती मां 5-भगवान कृष्ण 6- शिव-पार्वती 7- कुलदेवता 8- कुलदेवी 9- कलश 10- नवग्रह 11- वास्तु देवता 12- तुलसी और पीपल

विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली लक्ष्मी पूजन के 11 नियम
1- दीपावली पूजन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करना शुभ
2- साधक का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर 
3- दीपावली पूजन में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
4- बैठी हुई देवी लक्ष्मी मूर्ति या चित्र और दोनों हाथों से धन बरसा रही हों
5- लक्ष्मी जी लाल वस्त्र पहन कर और कमल के आसन पर विराजमान हों 
6- लक्ष्मी जी की पूजा के दीपक उत्तर दिशा में
7- पूजा में घी या तेल के दीपक जलाएं
8- लक्ष्मी पूजन में श्रीयंत्र, कौड़ी और गोमती चक्र जरूर
9- लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल, स्थिर लग्न और निशिथकाल में करना फलदायी
10- पूजन कक्ष में सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं
11- लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ।

सुख-समृद्धि के लिए दिवाली पर घर सजाने के 7 टिप्स
1- मुख्य द्वार पर रंगोली 
2- दरवाजे पर तोरण द्वार
3- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और शुभ-लाभ के निशान
4- पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी की चरण पादुका
5- आम और अशोक के हरे पत्तों या फूलों की बंधनवार बांधना शुभ
6- ईशान कोण में जल से भरा पात्र रखें
7- पूजा में घी या तेल के दीपक

दिवाली पर क्या न करें
1- नशे के सेवन से बचें
2- वाद-विवाद से बचें
3- दिवाली की शाम को न सोएं
4- किसी स्त्री का अपमान न करें
5- दिवाली का शाम झाड़ू न लगाएं

यह भी पढ़ें

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed